{"_id":"5eefbf168ebc3e42be64e46c","slug":"civic-animities-jammu-city-news-jmu2126461118","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : विभाग ने टैंकरों से भरी चहेतों की टंकियां, आधा शहर प्यासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : विभाग ने टैंकरों से भरी चहेतों की टंकियां, आधा शहर प्यासा
विज्ञापन
जम्मू। शहर में पेयजल आपूर्ति निर्धारित समय से कम मिलने के कारण लोग काफी परेशान हो रहे हैं। नलों में सिर्फ आधा घंटा ही पानी आ रहा है, जबकि इससे पहले सवा घंटा सप्लाई दी जाती थी। प्रेशर कम होने के कारण टंकियां भी खाली रहीं। हालांकि रविवार को नगर निगम, जलशक्ति और अन्य विभागों के टैंकरों के जरिये पानी पहुंचाया गया, लेकिन लोगों का आरोप है कि टैंकर चहेतों की टंकियां भरने के ही काम आए, जबकि आधे से ज्यादा शहर प्यासा रहा। किसी भी मोहल्ले में टैंकरों के माध्यम से पानी नहीं भरवाया गया। लोगों ने विभाग के खिलाफ भेदभाव का आरोप लगाया है। कहा कि कुछ चहेतों के घरों के बाहर टैंकरों से धरातल में बनी टंकियों को फुल करने के बाद लेंटरों पर रखी टंकियां फुल करवाई गईं। जलशक्ति विभाग को कायदे से मोहल्लों में एक जगह पर टैंकर रोककर पानी भरवाना चाहिए था।
16 लाख के आसपास शहर की आबादी है। साढ़े चार लाख घरों में पानी की किल्लत चल रही है। यह समस्या शनिवार को कंपनी बाग में बत्ती गुल होने के कारण हुई है, क्योंकि लाइट न होने से मोटरें बंद रही, जिससे रविवार सुबह पानी की डिमांड ज्यादा रही। इस कारण पानी पूरा नहीं हो पाया। देर शाम तक लोग पानी के लिए दो-चार होते रहे। इन दिनों गर्मी बढ़ती जा रही है। इस कारण पानी की डिमांड भी बढ़ गई है। बिजली कटों के कारण भी पानी पूरा नहीं हो रहा है। आने वाले दिनों में भी शहर में पेयजल किल्लत बढ़ सकती है। बस स्टैंड में भी लोग पानी न मिलने से परेशान हैं। शहर में रोजाना 54 मिलियन गेलन (जीएमजी) पानी की जरूरत होती है, जबकि रविवार को 30 से 32 जीएमजी पानी मिला है।
नानक नगर में 20 के काटे कनेक्शन, होगा जुर्माना
डाली थी डेढ़ इंच की पाइप, मिलीभगत करने वाले कर्मचारी भी नपेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पेयजल किल्लत का सामना कर रहे नानक नगर में जलशक्ति विभाग ने एक से डेढ़ इंच पाइप से कनेक्शन लेने वाले लोगों के कनेक्शन काट दिए हैं। हालांकि कनेक्शन काटते वक्त काफी विरोध हुआ, लेकिन कर्मचारियों ने कार्रवाई को जारी रखी।
विज्ञापन
आरोप है कि यहां कई रसूखदार लोगों ने जुगाड़ से कनेक्शन ले लिए थे। साथ ही कनेक्शन देने वाले कर्मचारियों के खिलाफ भी जांच शुरू हो गई है। इस लाइन से कनेक्शन नहीं दिए जा सकते थे। गर्मी में यहां पर पानी पूरा नहीं हो पा रहा है। लोग पानी को तरस रहे हैं। लोगों ने भी समस्या के निदान के लिए विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया। इसके बाद दौरा किया गया। दौरे के दौरान घरों को बड़ी पाइप लाइनों से कनेक्शन देने का खुलासा हुआ। इस पर उच्च अधिकारियों की ओर से अवैध कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए। विभाग ने कार्रवाई करते हुए 20 कनेक्शन काटे हैं। एक्सईएन आरके महाजन ने बताया कि कनेक्शनों को काटा गया है। अब जुर्माना भी किया जाएगा।
गाड़ीघर में लोगों ने पीडीडी के खिलाफ बोला हल्ला
दो माह से चल रही बिजली की आंख-मिचौनी, नहीं हो रहा समस्या का समाधान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बिजली की आंख-मिचौनी से परेशान गाड़ीघर के लोगों का रविवार को गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने बिजली विभाग (पीडीडी) के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आरोप है कि दो माह से बिजली की समस्या चल रही है, लेकिन समाधान नहीं हो पाया है। कभी 20 मिनट लाइट आती है तो दो घंटे गुल रहती है।
प्रदर्शनकारी आया सिंह, राजेंद्र सिंह, अवतार सिंह, जसवीर सिंह आदि ने कहा कि गर्मी बेहाल किया है। ऊपर से कई-कई घंटे बत्ती गुल रहती है। कई बार विभाग को समस्या बताई, लेकिन हल नहीं किया गया। मीरा साहिब ग्रिड स्टेशन से समस्या चल रही है। तारें लूज हैं। हवा चलने पर फ्यूज उड़ जाते हैं। बिजली न होने से पानी की समस्या भी बढ़ गई है। लोगों ने मांग की कि जल्द समस्या हल की जाए।