{"_id":"5df9348a8ebc3e880b00f113","slug":"citizenship-amendment-bill-2019-more-than-600-aligarh-muslim-university-students-stranded-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता संशोधन कानून: जम्मू में फंसे हैं एएमयू के 600 से अधिक छात्र, यह है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता संशोधन कानून: जम्मू में फंसे हैं एएमयू के 600 से अधिक छात्र, यह है वजह
Wed, 18 Dec 2019 01:33 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
हाईवे बंद के चलते जम्मू में रुके टैक्सी वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में एएमयू में हुए बवाल के बाद सबसे ज्यादा परेशानी जम्मू-कश्मीर के छात्र छात्राओं के सामने आई है। हॉस्टल छोड़ने के बाद घर जा रहे 600 से अधिक छात्र-छात्राएं जम्मू में फंसे हैं, क्योंकि उनके घर जाने वाले रास्तों पर हुई बर्फबारी से आवाजाही ठप है। अब वहां पर फंसे हुए छात्र-छात्राएं रास्ता साफ होने का इंतजार कर रहे हैं।
एएमयू में 1100 से अधिक कश्मीरी छात्र पढ़ते हैं। इनमें 150 से अधिक रिसर्च स्कॉलर हैं। बॉटनी विभाग में रिसर्च के छात्र मीर अख्तर ने बताया कि सोमवार को दो बसों में कश्मीरी छात्रों को रवाना किया गया था। इसमें छात्राएं भी थीं। आगे रास्ता साफ नहीं होने के चलते जम्मू में गेस्ट हाउस लिए गए हैं, जिनमें छात्र और छात्राओं को अलग-अलग ठहराया गया है।
सोमवार को रवाना हुई प्रत्येक बस के साथ चार पुलिसकर्मी भी थे। मंगलवार को फिर से चार बसें रवाना हुईं और प्रत्येक बस में दो-दो पुलिस कर्मी थे। इन लोगों के रिश्तेदार या परिचित जम्मू में हैं, वह वहीं पर रुक रहे हैं। इसके अलावा कुछ छात्र कैब करके या हवाई जहाज से भी अपने-अपने घर पहुंचे हैं।