फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Citizenship Amendment Bill 2019:More than 600 Aligarh Muslim University students stranded in Jammu

नागरिकता संशोधन कानून: जम्मू में फंसे हैं एएमयू के 600 से अधिक छात्र, यह है वजह

Wed, 18 Dec 2019 01:33 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 18 Dec 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Citizenship Amendment Bill 2019:More than 600 Aligarh Muslim University students stranded in Jammu
हाईवे बंद के चलते जम्मू में रुके टैक्सी वाहन - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में एएमयू में हुए बवाल के बाद सबसे ज्यादा परेशानी जम्मू-कश्मीर के छात्र छात्राओं के सामने आई है। हॉस्टल छोड़ने के बाद घर जा रहे 600 से अधिक छात्र-छात्राएं जम्मू में फंसे हैं, क्योंकि उनके घर जाने वाले रास्तों पर हुई बर्फबारी से आवाजाही ठप है। अब वहां पर फंसे हुए छात्र-छात्राएं रास्ता साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


एएमयू में 1100 से अधिक कश्मीरी छात्र पढ़ते हैं। इनमें 150 से अधिक रिसर्च स्कॉलर हैं। बॉटनी विभाग में रिसर्च के छात्र मीर अख्तर ने बताया कि सोमवार को दो बसों में कश्मीरी छात्रों को रवाना किया गया था। इसमें छात्राएं भी थीं। आगे रास्ता साफ नहीं होने के चलते जम्मू में गेस्ट हाउस लिए गए हैं, जिनमें छात्र और छात्राओं को अलग-अलग ठहराया गया है। 
विज्ञापन


सोमवार को रवाना हुई प्रत्येक बस के साथ चार पुलिसकर्मी भी थे। मंगलवार को फिर से चार बसें रवाना हुईं और प्रत्येक बस में दो-दो पुलिस कर्मी थे। इन लोगों के रिश्तेदार या परिचित जम्मू में हैं, वह वहीं पर रुक रहे हैं। इसके अलावा कुछ छात्र कैब करके या हवाई जहाज से भी अपने-अपने घर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed