फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   church decorated for christmas

क्रिसमिस के लिए सजे गिरजाघर

विज्ञापन
church decorated for christmas
चर्च में क्रिसमस की त्यारीयां।
जम्मू। क्रिसमस को अभी कुछ दिन बाकी हैं लेकिन शहर के विभिन्न गिरजाघरों में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। ईसा मसीह के जन्मदिन पर गिरजाघरों व स्कूलों में भव्य सजावट की गई है। वहीं स्कूलों में भी क्रिसमस डे पर रंगारंग कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। क्रिसमस पर्व को लेकर शहर में चर्चों की रंगाई, पुताई कर झालरों, बल्बों से सजाया जा रहा है। गुब्बारों, किरन बेल, स्टारों आदि से सजावट की जा रही है। 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्मदिन पर शहर में कई स्थानों पर कार्यक्रम होते हैं।
विज्ञापन

---
आकर्षक गिफ्ट से पटे बाजार
क्रिसमस के लिए बाजारों में आकर्षक गिफ्ट आइटम भी आ गए हैं। सजावट और गिफ्ट आइटमों में चाकलेट, केक, क्रिसमस ट्री, सेंटा क्लाज, सेंटा क्लाज का मास्क, पेंसिल, स्टार, सेंटा क्लाज के ड्रेस, मास्क, क्रिसमस कार्ड्स, बेल वाले झूमर, लटकन वाले सेंटा क्लाज, लाइटिंग सेंटा क्लॉज, थर्मोकोल के स्टिकर आदि से बाजार सज गए हैं। इसी तरह पेड़ों पर लटकाने वाले बल्ब, स्टार व घरों में टांगने के लिए झूमर भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed