{"_id":"7478458b68b15254ff3e5c8aaa8ddd84","slug":"chopper-service-is-no-available","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवे दिन भी ठप रही हेलीकाप्टर सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवे दिन भी ठप रही हेलीकाप्टर सेवा
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
Updated Sun, 27 Jul 2014 02:49 AM IST
विज्ञापन
कटड़ा में पिछले सात दिन से जारी बारिश और धुंध के चलते कटड़ा-सांझी छत के बीच चलने वाली हेलीकाप्टर सेवा पांचवे दिन भी ठप रही। हालांकि खराब मौसम के बावजूद भवन जाने वाले दोनों मार्ग पर आवाजाही सुचारु रूप से चल रही है।
विज्ञापन
अलबत्ता यात्रियों को सतर्कता से यात्रा करने को जागरूक भी किया जा रहा है। शनिवार की सुबह को भी मौसम पिछले दिनों की तरह ही था और त्रिकुटा पहाड़ियों पर धुंध छाई हुई थी, जिस कारण हेलीकाप्टर की उड़ानों का सिलसिला सातवें दिन भी बंद रहा।
विज्ञापन
इससे आनलाइन बुकिंग करवा चुके यात्रियों को बड़ी दिक्कतें पेश आ रही है। क्योंकि वे घंटों हेलिपैड पर मौसम साफ होने का इंतजार करते रहते हैं। श्राइन बोर्ड मौके पर हेलीकाप्टर की टिकट जारी करना बंद किया हुआ है।
विज्ञापन