फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   chlorine cylinder leak in sunderbani, 50 hospitalize

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में क्लोरीन गैस सिलेंडर लीक होने से 50 बीमार

Sun, 18 Dec 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सुंदरबनी
ब्यूरो, अमर उजाला/सुंदरबनी Updated Sun, 18 Dec 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
chlorine cylinder leak in sunderbani, 50 hospitalize
क्लोरीन गैस सिलेंडर - फोटो : Demo Pic.
नगर के साथ लगते एमईएस के डिपो में पानी साफ करने के लिए रखे गए क्लोरीन गैस सिलेंडर के लीक होने से वार्ड नंबर 10 के 50 लोग बीमार हो गए। गैस लीक होने से लोग बेहोश होने लगे तो उन्हें तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुंदरबनी के एमईएस वाटर प्वाइंट पर पानी साफ  करने के लिए रखे गए क्लोरिन गैस सिलेंडर से अचानक रिसाव शुरू हो गया। गैस के कारण जब लोग अचेत होने लगे तो सिलेंडर में लीकेज की जानकारी हुई। आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति बन गई। ज्यादातर लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया। कुछ लोग क्षेत्र से बाहर भी निकल गए थे।
विज्ञापन

 
सूचना मिलने पर गैस के रिसाव को बंद करने की कोशिश की गई, लेकिन, काफी देर तक रिसाव होता रहा। गैस रिसाव से मोहित गुप्ता, शिव, सौरभ सिंह, विशाल, सुषमा, विरेंद्र, पविंद्र, कुलदीप, शिवानी, रमनवीर सिंह, खुर्शीद, संजीव, रितेश, माधव, कार्तिकेय, रेखा रानी, अर्जुन, कुलदीप राज, अंचल, अभि कुमार, कर्ण कुमार, अतुल गुप्ता, प्रीती शर्मा, अशोक कुमार, नंदनी, मंजू बाला, सिकेंद्र कुमार, सुखदेव शर्मा बीमार हो गए। देर शाम तक कुछ और लोग भी अस्पताल में पहुंच रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed