फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chinor Club Beat the KCIS International in Cricket

Jammu News: चिनौर क्लब ने केसीआईएस इंटरनेशनल को 11 रनों से हराकर सीनियर वर्ग में जीती ट्राफी

विज्ञापन
Chinor Club Beat the KCIS International in Cricket
- केसीपीएस ने अंडर-17 लड़कों और लड़कियों के वर्ग में जीता खिताब (फोटो)
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। दो दिवसीय जिला जम्मू टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार को एमए स्टेडियम में संपन्न हुई। अंतिम दिन विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए।
सीनियर वर्ग में चिनौर क्लब ने केसीआईएस इंटरनेशनल को 11 रनों से हराकर विजेता ट्राफी अपने नाम की। वहीं, केसीपीएस ने शौर्य किंग्स को 23 रनों से हराकर अंडर-17 आयुवर्ग का फाइनल जीतकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। अंडर-17 लड़कियों के वर्ग में केसीपीएस की लड़कियों ने फाइनल मुकाबला जीता। इसी तरह अंडर-14 वर्ग में आईडीपीएस ने माउंट लिटरा जी स्कूल को सात विकेट से हराकर ट्राफी जीती।
विज्ञापन

समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि कविंदर गुप्ता और जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड के सदस्य सोहेल काजमी ने विजेता टीमों और अधिकारियों को ट्राफी और मोमेंटो वितरित किए। प्रतियोगिता में जम्मू जिले की 30 से अधिक टीमों ने भाग लिया और लगभग 300 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला जम्मू टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बी टिक्कू और महासचिव गुलशन रतन की देखरेख में किया गया। मौके पर जीतेंद्र सारंगल, रवि ठाकुर, अरुण रतन, सनी बाबा, ताहिर, कार्तिक शर्मा, हरदीप सिंह और अन्य मौजूद रहे। चैंपियनशिप को जम्मू-कश्मीर खेल परिषद द्वारा प्रायोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed