{"_id":"64ab23defaa3c80b3606b267","slug":"chinab-river-rain-problem-akhnoor-news-c-268-1-akh1001-126-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अखनूर में चिनाब खतरे के निशान के पार, कई इलाकों में भूमि कटाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अखनूर में चिनाब खतरे के निशान के पार, कई इलाकों में भूमि कटाव
Mon, 10 Jul 2023 02:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 10 Jul 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। पहाड़ों पर हो रही बारिश और दुलहस्ती डैम से पानी छोड़ने के बाद चिनाब दरिया का जलस्तर बढ़ गया है। अखनूर में पानी खतरे के निशान के ऊपर बह रहा है, जिस कारण दरिया के किनारे वाले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिया पोता सहित हरि मंदिर घाटों का अधिकतर हिस्सा पानी में डूब चुका है। कई इलाकों में भूमि कटाव होना शुरू हो गया है। प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस और एनडीआरएफ टीमों की तैनाती करने के साथ ही दरिया के आसपास लोगों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई है। पंचायत गढ़खाल से 43 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। इनमें से ज्यादातर परिवार गुज्जर समुदाय के हैं।
के चलते दरिया चिनाब का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर बहाने लगा ।
तीन दिनों से पहाड़ों पर जारी बारिश और दुलहस्ती डैम से पानी छोड़ने के चलते रविवार को चिनाब दरिया का जलस्तर खतरे के निशान 35 फुट को पार कर गया। इसे देख कर प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। लोगों से दरिया के किनारे नहीं जाने की अपील की जा रही है। पुलिस और एनडीआरएफ टीमों की दरिया किनारे तैनाती करके लोगों की दरिया के आसपास आवाजाही पर पाबंदी लगा दी है। दरिया से सटे गांव सीताआला, चौजवां सहित अन्य गांव में कई एकड़ भूमि पर कटाव हुआ है। दरिया के किनारे अखनूर और खौड़ क्षेत्र के 14 गांव हैं। इसके अलावा परगवाल की छह पंचायतें भी दरिया के किनारे हैं।
दरिया किनारे बसे गांव खौड़, गड़ी, लेडियां, बमाल, देवीपुर, चंजवां, देवीपुर, मुट्ठी, मैरा, बंदवाल, छितरेयाल, मंडी वाला, गड़खाल, परगवाल के लोगों को सूचित कर दिया गया है। एसडीएम अखिल सढौत्रा ने बताया चिनाब दरिया का जलस्तर बढ़ने पर अलर्ट जारी किया गया है और समीक्षा की जा रही है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक्सईएन संजीव गुप्ता ने बताया चिनाब दरिया में बाढ़ को देखते हुए कई टीमों का गठन कर समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
परगवाल में नदी किनारे न जाने की चेतावनी
परगवाल। रविवार को चिनाब का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने पर प्रशासन अलर्ट हो गया है। चिनाब किनारे बसे गांव परगवाल, नरसिंहपुर, सजवाल, गवाढ़, ब्राह्मण कोठे, गुढ़ा मन्हासां, दानपुर और हमीरपुर कोना के ग्रामीणों को दरिया किनारे न जाने के साथ-साथ मवेशियों को भी दूर रखने की हिदायत दी है। कुछ किसानों की धान की फसल और सब्जियां भी बाढ़ की चपेट में आई हैं। तहसीलदार मंजीत सिंह ने रविवार को दरिया के आसपास के इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही सरपंचों और पंचों को स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए।