फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   china is not a threat to india said ds hooda

अब चीन नहीं करेगा घुसपैठ की हिमाकत

Sun, 27 Jul 2014 01:23 PM IST
Updated Sun, 27 Jul 2014 01:23 PM IST
विज्ञापन
china is not a threat to india said ds hooda

जम्मू-कश्मीर से लगती भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सेना लगातार घुसपैठ कर रही है इसके बाद भी उत्तरी कमान के सेना प्रमुख स्थिति को शांत बता रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, पाक अधिकृत कश्मीर में चीन की सेना की मौजूदगी भारत के लिए फिलहाल खतरा नहीं है।

द्रास में एक कार्यक्रम में शिरकत करने बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।

गोलीबारी की कभी नौबत नहीं आती

china is not a threat to india said ds hooda

उत्तरी कमान के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने कहा कि चीन के साथ लगती भारत की सीमा पर स्थिति शांत है। वहां समस्या जैसी कोई बात नहीं है।

सीमा रेखा अदृश्य होने के कारण कभी कभार दोनों पक्षों के जवान गश्त के दौरान एक दूसरे के करीब चले जाते हैं, लेकिन गोलीबारी की कभी नौबत नहीं आती है। मामला सैन्य स्तर पर ही सुलझा लिया जाता है।

उन्होंने कहा कि सीमा की स्थिति इस प्रकार है कि दोनों पक्ष के जवान कभी कभार एक दूसरे के इलाके में चले जाते हैं और जैसे ही गलती की जानकारी एक-दूसरे को दी जाती है तो दोनों ओर के जवान पहले वाले स्थान पर चले जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल खतरे की कोई बात नहीं

china is not a threat to india said ds hooda

उन्होंने कहा कि उठने वाले विवाद को सेना स्तर के अधिकारियों की बातचीत से ही सुलझा लिया जाता है।

गुलाम कश्मीर में चीन सेना की मौजूदगी के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कमांडर ने कहा कि खबरों के माध्यम से यह सूचनाएं उन तक पहुंची हैं, लेकिन अगर यह सच भी है तो इससे तत्काल खतरे की कोई बात नहीं है।

यह लोग भारतीय सीमा से काफी दूर हैं और ऐसा माना जा रहा है कि वह विकास कार्यों के लिए वहां पर हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तान पर नहीं है भरोसा

china is not a threat to india said ds hooda

पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का बार-बार हो रहे उल्लंघन पर उन्होंने कहा कि पाक सेना की इस कार्रवाई से दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास बहाली में अढ़चन पैदा हो रही है।

पाक सेना द्वारा सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है, लेकिन पिछले साल के मुकाबले यह कम है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान से अमरीकी सेना के वापस जाने के बाद पैदा होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हमारी सेना तैयार है।

उन्होंने श्रीनगर में आईएसआईएस के झण्डे फहराए जाने से संबंधित एक सवाल के जवाब में कहा कि यह गंभीर मसला है और हमे इससे कैसे निपटना है, सेना इस पर गौर कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed