फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   chief secretary of jammu kashmir said notification of panchayat and municipal election soon

J&K: मुख्य सचिव बोले, निकाय व पंचायत चुनाव की सारी तैयारियां पूरी, जल्द जारी होगी अधिसूचना

Tue, 11 Sep 2018 01:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 11 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
chief secretary of jammu kashmir said notification of panchayat and municipal election soon
नगर निकाय चुनाव - फोटो : DEMO PHOTO
नेकां और पीडीपी के चुनाव बहिष्कार के बीच सरकार ने कहा है कि चुनाव की अधिसूचना अगले एक सप्ताह में होगी। कुलगाम जिले के दौरान मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जल्द ही चुनाव की घोषणा की जाएगी। निकाय व पंचायत चुनाव की प्रक्रिया जारी है। जुलाई में चुनाव कराने का फैसला किया गया था। निकाय चुनाव से जुड़ी सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन


परिसीमन व आरक्षण को पूरा कर लिया गया है। प्रस्तावित तिथियों का एलान भी हो चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अगले कुछ दिनों में अधिसूचना जारी कर देंगे। इसके एक महीने बाद पंचायत चुनाव की तिथियों का एलान होगा।
विज्ञापन


राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार ने कहा कि चुनाव को सकुशल तथा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। जहां भी जितनी सुरक्षा की जरूरत होगी उसका बंदोबस्त किया जाएगा। ज्ञात हो कि इससे पहले सरकार की ओर से 90 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है। जम्मू जिले के लिए 21 नोडल अफसर तैनात कर दिए गए हैं। निकाय व पंचायत चुनाव को संपन्न कराने के लिए अलग-अलग अंतर विभागीय समितियों का भी गठन किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed