फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chief Secretary of Jammu and Kashmir said fulfill target of providing employment to three lakh youths

जम्मू-कश्मीर: मुख्य सचिव बोले- तीन लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य हर हाल में पूरा करें

Tue, 09 Nov 2021 10:34 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 09 Nov 2021 10:34 AM IST
सार

मिशन यूथ के महानिदेशक ने बताया कि अब तक 8651 लोगों को स्वरोजगार के मौके मुहैया करवाए गए हैं। वित्त वर्ष के अंत तक पचास हजार लोगों को रोजगार लक्ष्य रखा गया है।
 

विज्ञापन
Chief Secretary of Jammu and Kashmir said fulfill target of providing employment to three lakh youths
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने विभागों के अफसरों को कहा है कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक तीन लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य हर हाल में पूरा करें। इसके लिए विभागों को अभियान की तर्ज पर जुटना होगा। जम्मू में सोमवार को रोजगार सृजन योजनाओं पर हुए कार्य की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने यह निर्देश दिए।

विज्ञापन


कृषि उत्पाद और पशु पालन विभाग के प्रशासनिक सचिव नवीन चौधरी ने बताया कि विभाग ने बीस से 25 हजार लोगों को पशु पालन क्षेत्र में स्वरोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस पर मुख्य सचिव ने कहा कि कृषि व इससे जुड़े क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार देने की योजना तैयार करें।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सरकार पर महबूबा का प्रहार: चुप्पी को शांति न समझें, चरम पर भ्रष्टाचार, पीएम केयर्स फंड सबसे बड़ा घोटाला
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने मिशन यूथ के तहत अगले माह 10 हजार युवाओ को रोजगार के अवसर देने का लक्ष्य तैयार करने पर जोर दिया। इस अवसर पर जेएंडके बैंक के चेयरमैन ने इस अवसर पर जानकारी दी कि वित्त वर्ष में तीन लाख नए उद्यमियों को कृषि से संबंधित उद्यम स्थापित करने के लिए लोन मुहैया करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed