फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chief Secretary Held Meeting with Officials

Jammu News: कृत्रिम झील परियोजना के सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद

विज्ञापन
Chief Secretary Held Meeting with Officials
मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तवी रिवरफ्रंट और कृत्रिम झील परियोजना की प्र
-स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के पूरा होने पर शहर के सौंदर्य आकर्षण को बढ़ावा मिलेगा : मुख्य सचिव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तवी नदी के भीतर निर्माणाधीन कृत्रिम झील परियोजना के आगामी सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। 191.15 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से स्थापित की जा रही इस परियोजना के सभी घटकों पर लगभग कार्य 80 प्रतिशत की प्रगति पर हैं। इस परियोजना के पहले चरण के हिस्से के रूप में भगवती नगर बैराज से विक्रम पुल तक नदी के दोनों किनारों पर 2.7 किलोमीटर की लंबाई के लिए चार सैरगाह और तटबंधों का निर्माण शामिल है।

जम्मू स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत स्थापित किए जा रहे तवी रिवरफ्रंट और कृत्रिम झील के विकास में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा बैठक में जल शक्ति विभाग के एसीएस शालीन काबरा ने मुख्य सचिव अटल डुल्लू को झील संबंधी कार्यों की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने उक्त परियोजनाओं को पर्यटकों के लिए शहर को उन्नत रूप देकर यहां के सौंदर्य आकर्षण को और बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना निष्पादन के लिए निर्धारित समय सीमा को पूरा करने के लिए अंतर-विभागीय समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि सभी डायवर्जन कार्य और स्लुइस गेटों की स्थापना निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं, ताकि निर्धारित झील क्षेत्र में तालाब का निर्माण जल्द हो सके। उन्होंने स्मार्ट सिटी और अन्य निष्पादन एजेंसियों द्वारा सभी संबद्ध कार्यों को एक साथ पूरा करने को सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने झील के दाएं और बाएं किनारे पर प्रत्येक नाले के डायवर्जन कार्य पर लंबित कार्य की जानकारी ली। परियोजना की भौतिक प्रगति के संबंध में किनारों पर किए गए कार्यों की अद्यतन तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। एक अन्य प्रस्तुति में आवास एवं शहरी विकास विभाग की आयुक्त सचिव मनदीप कौर ने दोनों किनारों पर संभावित भूमि उपयोग पैटर्न के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed