{"_id":"65a5bb056fb6cab9fc057ec4","slug":"chief-secratary-meeting-jammu-news-c-10-jam1006-283132-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"नल से जल के लक्ष्य के लिए जल स्रोतों की करें पहचान: डुल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नल से जल के लक्ष्य के लिए जल स्रोतों की करें पहचान: डुल्लू
विज्ञापन
साल भर नल से जल के लक्ष्य को किया जाए पूरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में नल से जल के लक्ष्य को हासिल करने का काम तेज गति से चल रहा है। जल स्रोतों की पहचान की जा रही है। यह बात प्रमुख सचिव अटल डुल्लू ने जल जीवन मिशन की शीर्ष समिति की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि निविदा और कार्यों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद योजनाओं को समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण पानी उपलब्ध कराने में योजनाओं को सफल बनाने के लिए अपेक्षित व्यवहार्यता अध्ययन करने पर जोर दिया।
डुल्लू ने स्थानीय लोगों को आपूर्ति से पहले पानी की जांच करने और संबद्ध योजनाओं के संचालन के लिए क्षमता बढ़ाने के लिए कहा। बैठक में एसीएस, जल शक्ति शालीन काबरा ने मिशन की प्रगति को गति देने के लिए किए जा रहे उपाय की जानकारी दी। बताया कि अब तक जम्मू-कश्मीर के जिलों में 14,23,305 घरों में से 76 प्रतिशत घरों को नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। चालू वित्तीय वर्ष में ही लगभग 3,27,215 परिवारों को सुविधा दी गई है। यूटी के विभिन्न क्षेत्रों में 98 प्रयोगशालाओं में लगभग 204957 परीक्षण किए गए।