{"_id":"5ffdd49aa7ba7d09ff127a6d","slug":"chief-of-defence-staff-general-bipin-rawat-with-lieutenant-general-yk-joshi-met-lieutenant-governor-manoj-sinha-at-raj-bhawan-in-jammu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जनरल बिपिन रावत ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जनरल बिपिन रावत ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से की मुलाकात
Tue, 12 Jan 2021 10:25 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
उपराज्यपाल सिन्हा से मिले जनरल बिपिन रावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने उत्तरी कमान के जनरल अफसर कमांडिंग-इन-चीफ वाईके के साथ मंगलवार को जम्मू के राज भवन में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान कई मुद्दों पर बातीच हुई।
इससे पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने लद्दाख के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को पूर्वी लद्दाख के अग्रिम इलाकों का दौरा कर जमीनी स्तर पर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने मौजूदा हालात तथा ऑपरेशनल तैयारियों की जानकारी भी स्थानीय कमांडरों से हासिल की। लद्दाख का दौरा समाप्त कर जम्मू पहुंचे जनरल रावत ने राजभवन में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मिलकर सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा की।
विज्ञापन
रक्षा सूत्रों ने बताया कि अग्रिम इलाकों में उन्होंने तैनात सेना के जवानों से मुलाकात की तथा उनका हौसला बढ़ाया। दुर्गम परिस्थितियों तथा कड़ाके की ठंड के बावजूद देश की रक्षा में डटे इन जवानों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

इस दौरान सेना के कमांडरों ने अग्रिम मोर्चों पर की गई तैयारियों के बारे में उन्हें बताया। कहा कि दुर्गम इलाकों में भी जवान पूरी तरह चौकस हैं। इससे पहले सोमवार को लेह पहुंचने पर फायर एंड फ्यूरी कोर के जीओसी ने उनकी अगवानी की। वायु सेना प्रमुख ने भी दौरे के बीच उनसे मुलाकात कर सुरक्षा स्थितियों पर चर्चा की। बाद में जनरल रावत ने उप राज्यपाल आरके माथुर से मुलाकात कर रक्षा तथा सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की।
लद्दाख का दौरा समाप्त कर जनरल रावत मंगलवार को जम्मू के टेक्निकल एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां उनका टाइगर डिविजन के जीओसी मेजर जनरल वीबी नायर, एयर कमाडोर एएस पठानिया ने स्वागत किया। उनके साथ उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी भी थे।