फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   chief minister asks officials to make arrangements for floods

बाढ़ प्रबंधन कार्य बरसात का मौसम शुरू होने से पूर्व पूरे हो: मुख्यमंत्री

Sat, 25 Mar 2017 02:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 25 Mar 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
chief minister asks officials to make arrangements for floods
महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने चिनाब दरिया पर बाढ़ प्रबंधन कार्य बरसात का मौसम शुरू होने से पूर्व पूरा करने की हिदायत शुक्रवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों को दी। उन्होंने बाढ़ के संवेदनशील इलाकों में पौधारोपण का कार्य भी तेज गति से चलाने के निर्देश दिए ताकि भूमि का कटाव रोका जा सके। 

विज्ञापन


महबूबा ने पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री शाम चौधरी, विधायक राजीव शर्मा व संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ अखनूर तहसील के विभिन्न क्षेत्रों संग्राम पुरा, मैरा और गैर का दौरा कर चिनाब दरिया पर 195 करोड़ की राशि पर जारी बाढ़ प्रबंधन कार्य की रफ्तार की मौके पर जाकर समीक्षा की। मुख्यमंत्री को बताया गया कि चिनाब दरिया पर बाढ़ प्रबंधन के 54 कार्य चल रहे हैं। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ प्रबंधन कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों का बाढ़ से बचाव होगा। संग्राम पुरा में 60 फीसदी कार्य पूरा हो चुके है। मनचक, बकोर, मनहासा, गु़ढ़ा, मैरा, गैर और अन्य गांवों में भी कार्य चल रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम से मिले प्रतिनिधिमंडल

chief minister asks officials to make arrangements for floods
महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल फोटो

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मैरा में चल रहे कार्य का निरीक्षण किया और गैर गांव में सुरक्षा बांध की 500 मीटर स्ट्रिप का भी दौरा किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याएं बताईं।

गैर गांव में लोगों ने परगवाल पुल पर कार्य तेज गति से करवाने की मांग की जबकि मैरा गांव में लोगों ने गिरदावरी के आधार पर भूमि का मुआवजा जारी करने पर जोर दिया। कोट गढ़ी में लोगों ने बस सेवा की मांग की और कोट गड़ी से संग्रामपुर तक सड़क निर्माण का भी मुख्यमंत्री से आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने मंडलायुक्त व जिला उपायुक्त से कहा कि वह लोगों की समस्याओं का हल करने को उचित कदम उठाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed