फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   chief justice, stakeholder session

कानून का उल्लंघन करने वाले बच्चों के कल्याण की दिशा में बदलाव आया : मुख्य न्यायाधीश

Sun, 20 Aug 2023 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 20 Aug 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
chief justice, stakeholder session
श्रीनगर। मुख्य न्यायाधीश एन. कोटिश्वर सिंह ने टैगोर हॉल में कानून के साथ संघर्ष में बच्चों पर एक दिवसीय वार्षिक हितधारक परामर्श सत्र का उद्घाटन किया। इसका आयोजन किशोर न्याय समिति, बाल कल्याण समिति, समाज कल्याण विभाग, सामाजिक और जनजातीय कल्याण विभाग के सहयोग से किया गया था। मुख्य न्यायाधीश ने बैठक के विषय बाल अधिकारों से संबंधित कानून के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने अब बच्चों के कल्याण की दिशा में आदर्श बदलाव आया है। कानून के साथ मुख्य न्यायाधीश ने रेखांकित किया कि ऐसे बच्चों को सिस्टम में वापस लाने के लिए हितधारकों का सहयोग आवश्यक है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति ताशी ने अपने विशेष संबोधन में बच्चे को कानून के गलत पक्ष की ओर ले जाने वाली परिस्थितियों पर प्रकाश डाला। सदस्य सचिव किशोर न्याय (जेजे) समिति अमित कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल करके विचार-विमर्श करने के लिए जेजे समिति की ओर से इस यूटी स्तरीय परामर्श का आयोजन किया जा रहा है। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से भी जानकारी दी गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed