{"_id":"641b6838ba16633fbf060006","slug":"chichi-mata-mandir-samba-news-c-10-1-74712-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांबा: चीची माता के दरबार में उमड़ रही भक्तों की भीड़, उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने भी टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांबा: चीची माता के दरबार में उमड़ रही भक्तों की भीड़, उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने भी टेका माथा
Thu, 23 Mar 2023 12:20 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:20 PM IST
सार
बसंतर दरिया के तट पर स्थित धार्मिक स्थल चीची माता मंदिर में बुधवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह साढ़े चार बजे जैसे ही मंदिर के द्वार खुले, श्रद्धालुओं की भीड़ लगना शुरू हो गई।
विज्ञापन
Chichi Mata Mandir
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांबा में बसंतर दरिया के तट पर स्थित धार्मिक स्थल चीची माता मंदिर में बुधवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह साढ़े चार बजे जैसे ही मंदिर के द्वार खुले, श्रद्धालुओं की भीड़ लगना शुरू हो गई। सुबह पांच बजे हुई आरती में भी बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। मंदिर में नवगृह पूजा, गणेश पूजा और कलश पूजा कर ध्वजारोहण किया गया। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने भी आरती व पूजन में भाग लिया और ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
मंदिर के मुख्य पुजारी बंसी लाल के अनुसार सुबह से ही श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। माता के दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। जिला पुलिस के साथ मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से युवा स्वयंसेवकों को तैनात किया गया था। वे श्रद्धालुओं को चोरों से सतर्क रहने के बारे कह रहे थे। एसएसपी बेनाम तोश ने मंदिर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और माता के दरबार में माथा टेका। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मंदिर परिसर के चारों ओर पुलिस का कड़ा पहरा है। हाईवे पर भी पुलिस की क्यूआरटी दिन रात पेट्रोलिंग कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यात्री बसें श्रद्धालुओं को मंदिर से लाने और ले जाने का काम कर रही हैं। मंदिर परिसर में बनाए गए स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात कर्मचारियों को भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिशा निर्देश दिए गए हैं। मंदिर कमेटी के प्रबंधकों के अनुसार मंदिर परिसर में ही श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं हैं।
विज्ञापन