{"_id":"65591ba1b35ff8539207de0b","slug":"chhath-festival-jammu-news-c-10-jmu1037-245186-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: छठ महापर्व - पहला अर्घ्य आज, गुड़ की खीर खाने के बाद महिलाओं का निर्जला व्रत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: छठ महापर्व - पहला अर्घ्य आज, गुड़ की खीर खाने के बाद महिलाओं का निर्जला व्रत शुरू
Sun, 19 Nov 2023 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। छठ के दूसरे दिन गुड़ की खीर खाने के बाद महिलाओं का निर्जला व्रत शुरू हो गया। महापर्व के लिए मार्बल मार्केट के पास दुकानें सजाई गईं जहां पर काफी भीड़ देखने को मिली। वहीं, अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देने के लिए नहरों के पास लोगों ने सफाई का कार्य किया। इसके अलावा जेएमसी ने भी नहरों के पास सफाई का कार्य शुरू किया है।
बाढ़ व सिंचाई विभाग ने जहां पर अर्घ्य दिया जाना है वहां पर नहरों की सफाई करवा कर पानी छोड़ दिया है। मार्बल मार्केट के पास एक स्पेशल मार्केट बनाई गई। इसमें सिर्फ छठ का ही सामान मिल रहा है। यहां पर गन्ना 30, छज्जा (सूप) 50, मूली 30, माला 1 रुपये, कच्ची हल्दी 50 की पाव , छोटी टोकरी 150 और बड़ी टोकरी 250 रुपये की मिल रही है। इसे खरीदने के लिए काफी भीड़ लगी रही। ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों ने पूरे दिन वहां ड्यूटी दी। बिहार छठ पूजा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सदस्यों की ओर से नहर के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। पूजन के साथ पहले दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तैयारियां की जा चुकी हैं।
सफाई के लिए नगर निगम और बाढ़ सिंचाई विभाग की ओर से सहयोग दिया गया। इसके लिए आभारी हैं। उधर, डिग्याना में रोड के आसपास की सफाई सुबह से शुरू कर दी। रविवार को पंडाल सजाया जाएगा। जैन मिश्रा ने बताया कि 20 हजार महिलाएं डिग्याना में अर्घ्य देंगी। उनके लिए पूरे इंतजाम हैं।