फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   chess competition

Jammu News: शतरंज में 136 खिलाड़ियों ने दौड़ाए दिमाग के घोड़े

विज्ञापन
chess competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल (आईडीपीएस) सुंजवां में शनिवार को फिडे रेटिंग चेस चैंपियनशिप का आगाज हुआ। प्रतियोगिता ऑल जम्मू-कश्मीर चेस एसोसिएशन और जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के तत्वाधान में क्राउन ट्रस्ट करवा रहा है। अमर उजाला मीडिया पार्टनर है। इसमें 10 राज्यों के 136 खिलाड़ी प्रतिभा दिखा रहे है। शनिवार को महाधिवक्ता मोनिका कोहली मुख्य अतिथि और स्कूल की चेयरपर्सन अरुणिमा चौधरी विशेष अतिथि रहीं। पंजाब के इंटरनेशनल आरबीटर वरुण कुमार निर्णायक और गुजरात की आरुषि कोतवाल व नीरज पटेल उप निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं। चार दिवसीय प्रतियोगिता में स्विस प्रणाली के तहत कुल 9 राउंड होंगे। इस इवेंट के माध्यम से खिलाड़ी इंटरनेशनल रेटिंग हासिल कर सकते हैं। मौके पर एआईसीएफ के संयुक्त सचिव व एजेकेसीए के कार्यकारी अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता और एजेकेसीए अध्यक्ष बलदेव राज, स्कूल प्रिंसिपल रणदीप वजीर, प्रबंधक मधु अबरोल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed