फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   chess competition

Jammu News: जेएंडके की अलंकृता ने जीता एआईसीएफ स्मार्ट गर्ल फिडे रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट का खिताब

Tue, 01 Aug 2023 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 01 Aug 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
chess competition
प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी व उपस्थित अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर की बेटी अलंकृता शर्मा (9) ने एआईसीएफ स्मार्ट गर्ल फिडे रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। वहीं, उत्तर प्रदेश की प्रिया यादव को दूसरा और जम्मू की सृजनिका गुप्ता को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता का फाइनल राउंड सोमवार को नेक होटल में खेला गया।
ओजस्वनी मेंगी को सर्वश्रेष्ठ अंडर-19 ट्रॉफी और मनस्वी गुप्ता को अंडर-15 ट्रॉफी मिली। अंडर-13 में पंजाब की वैष्णवी को विजेता ट्रॉफी मिली, जबकि अंडर-11 में हरियाणा की वितस्ता कौल ने विजेता ट्रॉफी जीती। अंडर-9 में श्र्रेदा रैना ने सर्वश्रेष्ठ अंडर-9 ट्रॉफी जीती। प्रतियोगिता में चार राज्यों की 53 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस आयोजन में केवल महिला खिलाड़ी ही भाग लेने की पात्र थीं। भाग लेने वाले खिलाड़ियों में 6 से लेकर 45 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने भाग लिया। आवश्यक अंक प्राप्त करने पर दो खिलाड़ियों ने इस आयोजन के माध्यम से फिडे रेटिंग हासिल की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन एजेकेसीए और जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल के तत्वावधान में क्राउन ट्रस्ट ने किया था। मीडिया पार्टनर अमर उजाला था। इस अवसर पर अमर उजाला के जम्मू-कश्मीर प्रमुख डीडी जोशी विशेष अतिथि थे। एआईसीएफ के संयुक्त सचिव व एजेकेसीए के कार्यकारी अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता और एजेकेसीए के अध्यक्ष बलदेव राज उपस्थित थे। यह आयोजन शतरंज के फिडे नियमों के तहत स्विस प्रणाली और 9 राउंड के तहत खेला गया। पंजाब के वरुण कुमार रंधावा इस आयोजन के मुख्य मध्यस्थ, जबकि जम्मू-कश्मीर की आरुषि कोतवाल उप मध्यस्थ रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed