फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chenab river water level crosses the danger mark

चिनाब दरिया का जलस्तर खतरे के निशान को पार

विज्ञापन
Chenab river water level crosses the danger mark
अखनूर में चिनाब दरिया में बढ़ा पानी। संवाद
अखनूर। लगातार हो रही बारिश से चिनाब दरिया का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर खतरे के निशान के पार कर गया। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दरिया के आसपास रहने वाले लोगों को दरिया के पास नहीं जाने की हिदायतें जारी की है। वहीं क्षेत्र के नाले और खडड उफान पर होने से कई रोड पर बारिश का पानी आने से वाहनों की आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन

वीरवार सुबह से ही क्षेत्र में भारी बारिश होने पर क्षेत्र के नाले और खडड उफान पर आने से ज्यौड़िया, सौहल और मैरा मेंदरिया रोड पर बारिश का पानी आने से वाहनों की आवाजाही बंद रही। सुबह 8 बजे चिनाब दरिया का जलस्तर 34 गेज रहा, 11 बजे 34.5 गेज हो गया। इस के बाद 12 बजे जलस्तर खतरे के निशान 35 गेज पहुंच गया। 12.20 पर जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर 36 गेज बढ़ गया। खतरे के निशान से ऊपर बहने पर प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दरिया के आसपास रहने वाले 14 गांवों और छह पंचायतों के लोगों को दरिया के पास नहीं जाने की हिदायतें दी हैं। दोपहर एक बजे जलस्तर 34.5 गेज हो गया जो लगातार कम हो रहा था।
विज्ञापन

अखनूर कस्बे के चिनाब दरिया के जियो पोता, चंदिया और हरिमंदिर घाट पानी से डूब गए। ऐतिहासिक जियो पोता घाट के मंदिर का कुछ हिस्सा भी डूब गया। चिनाब दरिया से सटे गांव इंद्री पतन, लेहिया, बकोर, भमाल, गडखाल, नजवाल, छन्नी, मंहते भटटी, नरसिंहपुर, राजपूरा सही अन्य गांवों के लोगों को अलर्ट किया गया है। एसडीएम अखिल सडौत्रा ने बताया चिनाब दरिया का जलस्तर लगातार बढ़ने से अलर्ट जारी कर के दरिया के आसपास लोगों को नहीं जाने की हिदायतें जारी की गई है। जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। चिनाब दरिया के किनारे लोगों को नहीं जाने देने के लिए पुलिसकर्मियों और एचआरडीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। बाढ़ एवं नियंत्रण विभाग के अजय गुप्ता ने बताया कि चिनाब दरिया का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंचने पर टीमें गठित कर बढे़ जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed