फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cheating in 10 exam, school staff removed

यहां, 10वीं के एग्जाम में बिहार से ज्यादा नकल

Sun, 28 Jun 2015 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 28 Jun 2015 09:09 PM IST
विज्ञापन
cheating in 10 exam, school staff removed

राजोरी में राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा ली जा रही दसवीं कक्षा की प्राइवेट परीक्षा में बड़े पैमाने पर नकल करवाने का मामला सामने आने पर जिला प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लेते हुए परीक्षा केंद्र के पूरे स्टाफ को हटा कर नया स्टाफ लगा दिया है। जानकारी के मुताबिक जिले की थन्नामंडी तहसील के पलांगड़ क्षेत्र के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया था।

विज्ञापन


22 जून को शुरू हुई परीक्षा के पहले दो पेपरों में बड़े पैमाने पर विद्यार्थियों द्वारा नकल करने की शिकायतें मिलने लगीं। कुछ लोगों ने जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के सीईओ को शिकायत कर बताया कि परीक्षा में लगाया गया स्टाफ स्वयं विद्यार्थियों को नकल करने में मदद कर रहा है। कुछ विद्यार्थी तो पूरी पुस्तक व अन्य सामग्री परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाते हैं और बिना किसी डर या संकोच के नकल करते हैं।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन ने अपने स्तर पर जांच करवाई तो पाया कि सही परीक्षा में खुलेआम नकल करवाई जा रही है। इस प्रकार से नकल करने में छूट देने व विद्यार्थियों की मदद करने का कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने परीक्षा केंद्र के पूरे स्टाफ को हटा दिया है। राजोरी अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीसी) मुमताज चौधरी ने बताया कि परीक्षा में नकल करवा कर विद्यार्थियों के भविष्य के साथ धोखा किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर जांच में सच सामने आने पर परीक्षा केंद्र के स्टाफ को तबादला कर नया स्टाफ लगा दिया गया है। इसके अलावा परीक्षा केंद्र के अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने के निर्देश भी दिए गए हैं। गौरतलब है कि राजोरी-पुंछ सीमावर्ती जिलों के दूरदराज के क्षेत्रों में बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में नकल के मामले अक्सर सामने आते रहे हैं।


कुछ माह पहले 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में पुंछ जिले के मेंढर, राजोरी जिले के बुद्धल, थन्नामंडी मंजाकोट और दरहाल में स्थापित परीक्षा केंद्रों में भी बड़े पैमाने पर नकल के मामले सामने आए थे। इन परीक्षाओं में पुलिस की मदद से भारी मात्रा में नकल सामग्री जब्त भी की गई थी और सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ केस बनाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed