फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   chari mubarak taken to shankaracharya temple

शंकराचार्य पहुंची छड़ी मुबारक

Sun, 27 Jul 2014 02:59 AM IST
Updated Sun, 27 Jul 2014 02:59 AM IST
विज्ञापन
chari mubarak taken to shankaracharya temple

आज अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं को छड़ी मुबारक के दर्शन करने का अवसर मिला। दर्शनों के बाद पवित्र छड़ी को वापस शंकराचार्य मंदिर लाया गया। एक घंटे तक चली प्रार्थनाओं के दौरान शंख की आवाज गूंजती रही।

विज्ञापन


छड़ी मुबारक का संरक्षण करने वाली ट्रस्ट के प्रवक्ता ने कहा कि कल छड़ी को श्रीनगर के निचले हिस्से में स्थित हरि पवर्त पर बने शारिका-भवानी मंदिर ले जाया जाएगा जहां देवी की पूजा की जाएगी।
विज्ञापन


छड़ी मुबारक अगले महीने के दूसरे हफ्ते में अमरनाथ यात्रा का हिस्सा भी बनेगी।

दस अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के मौके पर छड़ी अमरनाथ मंदिर पहुंचेगी और इसी के साथ 44 दिनों की अमरनाथ यात्रा का समापन होगा।

आज 4974 श्रद्धालओं ने दर्शन किए

chari mubarak taken to shankaracharya temple

अब तक कुल 3, 36, 903 शिवभक्त गुफा में स्थापित पाकृतिक हिमलिंग के दर्शन कर चुके हैं, आज 4974 श्रद्धालुओं ने ह‌‌िमलिंग के दर्शन किए।

28 जून का शुरू हुई बाबा अमरनाथ यात्रा के दौरान अब तक कुल 3, 36, 903 शिवभक्त पवित्र गुफा में बने हिमंलिग के दर्शन कर वापस लौट चुके हैं।

इसकी जानकारी आज श्रीनगर में एक सरकारी अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि आज कुल 4974 श्रद्धालओं ने गुफा में हिमलिंग के दर्शन किए।

हेलिकॉप्टर सेवा भी जारी रही

chari mubarak taken to shankaracharya temple

वहीं, पहलगाम के चंदनवाड़ी तथा बालटाल के दोमेल से यात्रियों के दो दल गुफा की ओर रवाना किए गए।

चंदनवाड़ी से रवाना हुए दल में कुल 1467 जबकि बालटाल के रास्ते पवित्र गुफा की ओर भेजे गए दल में कुल 1432 श्रद्धाल शामिल थे। आज हेलिकॉप्टर सेवा भी जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed