{"_id":"5ebf7d9e817f1a2fa566f22c","slug":"chargesheet-filed-against-seven-including-terrorist-saruri-in-killing-parihar-brothers-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः परिहार बंधुओं की हत्या में आतंकी सरूरी समेत सात के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः परिहार बंधुओं की हत्या में आतंकी सरूरी समेत सात के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
Sat, 16 May 2020 11:13 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 16 May 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर भाजपा के राज्य सचिव अनिल परिहार और उनके भाई की हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी सरगना जहांगीर सरूरी समेत सात आतंकियों के खिलाफ एनआईए की विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है। इनमें तीन आतंकी मारे जा चुके हैं। परिहार बंधुओं की हत्या वर्ष 2018 में आतंकियों ने की थी। इसकी जिम्मेदारी हिजबुल मुजाहिदीन ने ली थी।
विज्ञापन
एनआईए के प्रवक्ता के अनुसार जांच के दौरान एजेंसी ने हिजबुल के निसार शेख, निषाद अहमद बट और आजाद हुसैन सभी निवासी किश्तवाड़ को दबोचा। तीनों लोग आतंकी ओसामा-बिन-जाविद, हारून अब्बास वानी और जाहिद हुसैन के लिए काम करते थे, जिन्होंने परिहार बंधुओं की हत्या की।
विज्ञापन
जांच में सामने आया हिजबुल के इन आतंकियों ने ओजीडब्ल्यू के साथ मिलकर डोडा, किश्तवाड़ और रामबन क्षेत्र में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के लिए यह सब किया। परिहार बंधुओं की हत्या के अलावा तीन अन्य आतंकी वारदातों को भी अंजाम दिया।
विज्ञापन
सारी साजिश किश्तवाड़ के पुराने आतंकी जहांगीर सरूरी ने रची थी जो अब तक जांच एजेंसियों के हत्थे नहीं चढ़ा है। परिहार बंधुओं की हत्या करने वाले और आतंकी वारदातों को अंजाम देने वाले तीनों आतंकी ओसामा-बिन-जाविद, हारून अब्बास वानी और जाहिद हुसैन अलग-अलग मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। तीनों आतंकियों, तीनों ओजीडब्ल्यू और जहांगीर सरूरी को एनआईए ने इस मामले में आरोपी बनाया है। जहांगीर के खिलाफ जांच अब भी जारी है।