फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Charges framed against 6 including three IAS officers of Jammu Kashmir Roshni land scam

रोशनी घोटाला: जम्मू कश्मीर के तीन आईएएस अफसरों समेत 6 के खिलाफ आरोप तय, करोड़ों की जमीन ट्रांसफर करने का मामला

Tue, 18 Jul 2023 02:20 AM IST
विमल शर्मा जेएनएफ, जम्मू कश्मीर
जेएनएफ, जम्मू कश्मीर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 18 Jul 2023 02:20 AM IST
सार

बहुचर्चित रोशनी भूमि घोटाले में श्रीनगर की सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस केस से जुड़े तत्कालीन मंडलायुक्त बशारत अहमद डार, श्रीनगर के पूर्व उपायुक्त महबूब इकबाल, इजाज इकबाल, राज नेता सज्जाद परवेज, मुश्ताक अहमद और अकरम खान के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं। 

विज्ञापन
Charges framed against 6 including three IAS officers of Jammu Kashmir Roshni land scam
रोशनी एक्ट घोटाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुचर्चित रोशनी भूमि घोटाले में श्रीनगर की सीबीआई कोर्ट के विशेष जज एससी काटल ने कश्मीर के तत्कालीन मंडलायुक्त समेत छह लोगों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। इन आरोपियों में तत्कालीन मंडलायुक्त बशारत अहमद डार, श्रीनगर के पूर्व उपायुक्त महबूब इकबाल, इजाज इकबाल, राज नेता सज्जाद परवेज, मुश्ताक अहमद और अकरम खान शामिल हैं।

विज्ञापन


इस मामले में वर्ष 2015 में भ्रष्टाचार निवारक ब्यूरो ने मामला दर्ज किया था। बाद में यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया। सोमवार को सुनवाई के दौरान विशेष जज ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि इस मामले में पेश किए गए तथ्य और रिकार्ड से अदालत संतुष्ट है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


चार्जशीट में जो आरोप लगाए गए हैं, वह शुरुआती चरण में इनके खिलाफ नजर आते हैं। आरोपियों ने सांठगांठ कर करोड़ों की कीमत वाली सरकारी जमीन सस्ते दामों पर अपात्रों को सौंप दी। इससे सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का चूना लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर में 7.7 कनाल जमीन अपात्र को सौंप दी

वर्ष 2021 में इस सिलसिले में सीबीआई की टीमों ने उक्त अधिकारियों के घरों पर छापे मारे। उस दौरान कई तरह के दस्तावेज बरामद हुए थे। ऐसे ही एक दस्तावेज से यह खुलासा हुआ था किश्रीनगर में एक प्रमुख स्थान पर स्थित करीब 7 कनाल 7 मरला सरकारी जमीन का मालिकाना हक मनमाने ढंग से एक अयोग्य आवेदक को कौड़ियों के भाव सौंप दिया गया।



आरोप है कि तत्कालीन लोक सेवक, जो मूल्य निर्धारण समिति (पीएफसी) के सदस्य थे, उनके द्वारा भूमि की श्रेणी को भी मनमाने ढंग से बदल दिया गया था।  

अफसरों ने दिल्ली में बना लीं संपत्तियां

सीबीआई जांच में पाया गया कि इन अफसरों की दिल्ली में संपत्तियां हैं। करोड़ों रुपये की जमीन ट्रांसफर करने के लिए मोटी रकम ली गई। यह सब उक्त आईएएस अधिकारियों के कश्मीर में उच्च पदों पर रहते हुए हुआ। बता दें कि रोशनी घोटाले में कई अन्य लोगों के नाम भी हैं। जम्मू में भी कई नेताओं, अफसरों और कारोबारियों के नाम हैं। इनके खिलाफ भी सीबीआई जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed