{"_id":"61d71084d79f19088358e0e5","slug":"charges-framed-against-39-including-former-assistant-directors-in-ration-scam-sold-ration-of-poor-in-mills","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: राशन घोटाले में पूर्व सहायक निदेशकों समेत 39 के खिलाफ आरोप तय, गरीबों का राशन मिलों में बेच दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: राशन घोटाले में पूर्व सहायक निदेशकों समेत 39 के खिलाफ आरोप तय, गरीबों का राशन मिलों में बेच दिया
Fri, 07 Jan 2022 01:58 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:58 AM IST
सार
एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूर्व सहायक निदेशकों, टीएसओ, सुपरवाइजर, राशन डीलर और मिल मालिकों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के 39 अधिकारियों और मिल मालिकों के नाम आरोप पत्र में शामिल हैं। आरोपियों में दो अधिकारियों का देहांत हो चुका है।
विज्ञापन
कोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर।)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी राशन घोटाले के 15 साल पुराने मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूर्व सहायक निदेशकों, टीएसओ, सुपरवाइजर, राशन डीलर और मिल मालिकों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के 39 अधिकारियों और मिल मालिकों के नाम आरोप पत्र में शामिल हैं। अधिकारियों ने बीपीएल, अंतोद्य अन्न योजना और अन्नपूर्णा योजना के तहत जरूरत से दोगुना राशन सरकारी कोटे से निकालकर मिल मालिकों को बेच दिया।
विज्ञापन
आरोप पत्र के मुताबिक 2004 से लेकर 2005 तक जम्मू के मढ़, सतवारी, भलवाल और डंसाल ब्लाक में राशन घोटाला किया गया। यह चारों ब्लॉक जम्मू ग्रामीण तहसील के अंतर्गत आते हैं। आरोपियों में मुख्य रूप से तब रहे सहायक निदेशक जम्मू मिल्स अशोक कुमार पंडिता और अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
एसीबी की जांच में पाया गया कि 48723 क्विंटल चावल और इतने ही गेहूं की जरूरत 2004 से 2005 के बीच थी, लेकिन उक्त अधिकारियों ने 95007 क्विंटल चावल और 136331 क्विंटल गेहूं निकाला। अधिकारियों ने इस राशन को सरकारी खाते में डीलरों के नाम जारी करना बताया, लेकिन हकीकत में डीलरों को यह राशन दिया नहीं गया।
विज्ञापन
यह राशन मिलों में बेच दिया गया। इससे सरकारी खजाने को करीब 6 करोड़ 8 लाख रुपये का चूना लगाया गया। यह सारा पैसा उक्त लोगों ने मिलीभगत कर हड़प लिया। आरोपियों में शामिल गोपाल दास शर्मा और केके गंडोत्रा ने 2004 से 2005 के बीच 601 क्विंटल चावल भी बेचा।
इससे भी 5 लाख रुपये की चपत लगी। यह दोनों लोग तब सहायक निदेशक ट्रेड एंड स्टोर और टीएसओ जम्मू थे। इन दोनों पूव़ अधिकारियों का फिलहाल देहांत हो चुका है।