फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Charge sheet against 10, including Hizbul terrorist Naiku in Narco Terror case

जम्मू-कश्मीरः नार्को टेरर मामले में हिजबुल आतंकी नायकू समेत 10 के खिलाफ चार्जशीट

Wed, 21 Oct 2020 01:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 21 Oct 2020 01:04 AM IST
सार

  • मुठभेड़ में मारा जा चुका नाइकू हेरोइन तस्करी का नेटवर्क भी कर रहा था संचालित
  • एनआईए ने मोहाली कोर्ट में बारह हजार पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया

विज्ञापन
Charge sheet against 10, including Hizbul terrorist Naiku in Narco Terror case
रियाज नायकू

विस्तार

नार्को आतंक  के मामले में मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मुठभेड़ में मारे जा चुके हिजबुल कमांडर रियाज नाइकू समेत दस लोगों के खिलाफ मोहाली कोर्ट में 12 हजार पृष्ठों का अभियोग पत्र दाखिल किया है। आरोप पत्र में इन सभी पर देश के विभिन्न हिस्सों में मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को संचालित करने के आरोप हैं।

विज्ञापन


 आरोपियों में पुलवामा का रहने वाला हिलाल अहमद, गुरदासपुर और अमृतसर के रहने वाले बिक्रम सिंह, मनंदिर सिंह, रंजीत सिंह, गगनदीप सिंह, इकबाल सिंह, रंजीत सिंह, जसवंत सिंह और वर्तमान में पाकिस्तान में रह रहा अनंतनाग निवासी जफर हुसैन भी शामिल है। 25 अप्रैल को पंजाब पुलिस ने 29 लाख रुपये की नकदी के साथ शेरगोजरी को पकड़ा था। 
विज्ञापन


8 मई को एनआईए ने जांच को अपने हाथ में लिया। शेरगोजरी अमृतसर में नकदी लेने आया था। वह हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम करता है और रियाज नाइकू का करीबी रहा है। इनके पकड़े जाने के बाद पाकिस्तान के नार्को आतंकवाद के बड़े नटवर्क का पता चला। इसमें हवाला का पैसा भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई 2019 को अटारी बार्डर पर 532 किलो हेरोइन बरामद हुई थी। इसके बाद एनआईए ने पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की 15 लोकेशन पर छापे मारे। कार्रवाई के दौरान आठ वाहन और 98.5 लाख रुपये भी बरामद किए गए। आरोपियों के आतंकियों के साथ सोशल साइट पर हुई चैट को भी सार्वजनिक किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed