{"_id":"5e4d8de58ebc3ef2825757b4","slug":"changed-weather-patterns-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में बदला मौसम का मिजाज, आज बारिश-बर्फबारी के आसार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में बदला मौसम का मिजाज, आज बारिश-बर्फबारी के आसार
Thu, 20 Feb 2020 01:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया। प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल छाए रहे लेकिन मौसम साफ रहने से दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ऊपर चल रहा है। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने में सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड भी अभी बंद चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में बुधवार को बादल छाए रहे। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री चढ़कर 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग में भी बादल छाए रहे।
विज्ञापन
जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री चढ़कर 23.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बनिहाल सबसे ठंडा रहा। बटोत में न्यूनतम तापमान 6.0, भद्रवाह में 3.2 और कटड़ा में 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वीरवार को मौसम खराब होने की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित हो सकता है।
स्थान न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 9.3
गुलमर्ग माइनस 3.4
पहलगाम माइनस 0.2
श्रीनगर माइनस 0.7