फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chandi Mata Temple, Dhammi Nagrota, Annual day Celebrate,

Jammu News: चंडी माता मंदिर धम्मी नगरोटा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

विज्ञापन
Chandi Mata Temple, Dhammi Nagrota, Annual day Celebrate,
- लंबी कतारों में खड़े होकर किए माता के दर्शन, कीर्तन में लिया भाग, लंगर में ग्रहण किया प्रसाद
विज्ञापन

- निशुल्क चिकित्सा शिविरों में लोगों ने करवाया चेकअप, चंडी सरोवर में लगाई लोगों ने डुबकियां
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सर्वशक्ति चंडी माता मंदिर धम्मी नगरोटा धाम का आठवां वार्षिक दिवस पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर में मां चंडी के दर्शनों के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। देर शाम तक दर्शन करने का क्रम जारी रहा। सुबह के वक्त श्रद्धालुओं ज्यादा संख्या में पहुंचे। करीब पौना किलोमीटर तक लंबी कतारें लगी हुई थीं। पुलिस और मंदिर कमेटी के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को बारी-बारी से मां के दर्शन करवाए।
दोपहर 12 बजे संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय कलाकारों ने एक के बाद एक मधुर भेंटें गाकर माता का गुणगान किया। संकीर्तन शाम सात बजे तक चला। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सुबह 11 बजे भंडारा शुरू हुआ जो सायं चार बजे तक जारी रहा। मंदिर में माथा टेकने के लिए जम्मू शहर, नगरोटा, सुजवां, नरवाल और आसपास इलाकों से काफी गिनती में लोग पहुंचे थे। कमेटी की ओर से पंजतीर्थी से निशुल्क बस सेवा की सुविधा श्रद्धालुओं को मुहैया करवाई गई। जैसे ही श्रद्धालु दर्शन कर लेते तो वापस मेटाडोर में घर के लिए रवाना हो जाते। सुबह 11 बजे जैसे ही गर्मी बढ़ी तो चंडी सरोवर में नहाने वालों की खूब भीड़ उमड़ी। लोगों ने खूब डुबकियां लगाई। देर शाम तक सरोवर में भक्तों के नहाने का सिलसिला जारी रहा। काफी संख्या में बच्चों ने भी सरोवर में नहाने का आनंद लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा मंदिर में निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इसमें जीएमसी के प्रसिद्ध चिकित्सक डा. सुशील और अन्य डाक्टरों ने सेवाएं दीं। इसके अलावा एसआईबीए एनजीओ की ओर से भी मेडिकल कैंप लगाया गया। इसमें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजय गंडोत्रा ने कहा कि सुबह मंदिर में मुख्य पूजा के बाद श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए गए। दोपहर तक 20 हजार से ज्यादा लोगों ने मां के दर्शन किए। माता मन्नतें पूरी करती हैं, रविवार और मंगलवार को यहां बहुत भीड़ रहती है। मंदिर के वार्षिक दिवस के मौके पर स्वास्थ्य शिविर और भंडारा लगाया गया है। इस मौके पर विकास ठाकुर, बिक्रम भसीन, सुनील प्रजापति, जंग बहादुर और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह छह बजे आरती के बाद दर्शन का क्रम शुरू हुआ
सुबह छह बजे आरती के बाद मां चंडी के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। सुबह सात से लेकर रात 12 बजे तक लोगों ने मंदिर में माथा टेका। एक अनुमान के मुताबिक 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर में उधमपुर, बटोत, रामनगर, नवांशहर, सांबा, कठुआ और अन्य जगहों से श्रद्धालु आए।


लोगों ने गोलगप्पे, बर्गर, आलू टिक्की आदि के लगाए स्टाल
लोगों ने गोलगप्पे, बर्गर, आलू टिक्की आदि के निशुल्क स्टाल लगा रखे थे। तरह तरह के व्यंजनों का लुत्फ लोगों ने उठाया। मंदिर में दर्शन के बाद प्रसाद भी श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। लोगों की ओर से कतार में खड़े श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई। थोड़े-थोड़े अंतराल में उन्हें ठंडा पानी पिलाया गया।

बच्चों ने झूलों का लिया आनंद
बच्चों के लिए मंदिर कमेटी की ओर से झूलों की विशेष व्यवस्था की गई थी। बच्चों ने दर्शनों के बाद झूलों का खूब आनंद लिया। यह सुविधा निशुल्क दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed