फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chances of rain and snowfall at some places in Jammu and Kashmir

Weather Forecast : जम्मू-कश्मीर में कुछ जगह बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटी में शुष्क मौसम से राहत की उम्मीद

Sun, 10 Nov 2024 12:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Nov 2024 12:51 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 10 और 11 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। खासतौर पर सोमवार को कई क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं।

विज्ञापन
Chances of rain and snowfall at some places in Jammu and Kashmir
demo pic - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

लंबे समय से शुष्क चल रहे मौसम से राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 10 और 11 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। खासतौर पर सोमवार को कई क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं। इसके बाद 14 और 15 नवंबर को भी मौसम में बदलाव आ सकता है। बारिश और बर्फबारी की सूरत में सर्दी में वृद्धि होगी। मौसम के लगातार साफ रहने से प्रदेश के अधिकतम हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 4 से 7 डिग्री ऊपर चल रहा है। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


प्रदेश के कुछ हिस्सों में शनिवार को हल्के बादल छाए रहे, लेकिन कहीं बारिश की सूचना नहीं है। जम्मू में साफ मौसम के बीच दिन का पारा 28.0 और न्यूनतम 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतर तापमान 24.5, बटोत में 23.1, कटड़ा में 26.3 और भद्रवाह में 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान 21.6 और न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 21.2 और न्यूनतम 1.8 तथा गुलमर्ग में अधिकतम 15.2 और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, विशेषज्ञ डाॅक्टर प्रवीण योगराज का कहना है कि बारिश होने पर हवा में फैला प्रदूषण खत्म हो जाएगा। इससे वायरल इंफेक्शन से राहत मिलेगी। शुष्क मौसम और प्रदूषण का स्तर रहने से गला खराब, खांसी, जुकाम, बुखार आदि की शिकायत हो रही है।
विज्ञापन


जम्मू, सांबा और कठुआ में मध्यम श्रेणी वाला प्रदूषण
जम्मू कश्मीर राज्य प्रदूषण नियंत्रण समिति के चेयरमैन वासु यादव के अनुसार नवंबर के पहले सप्ताह में जम्मू, सांबा और कठुआ में मध्यम प्रदूषित श्रेणी वाला वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रहा है, जो 150 के आसपास रहा। दिवाली पर आतिशबाजी के बाद भी इन जिलों में प्रदूषण का स्तर खतरे वाली श्रेणी में नहीं गया है। उन्होंने कहा कि इन जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी प्रदूषण का अधिक प्रभाव नहीं है। जबकि देश के विभिन्न राज्यों में मौजूदा खतरे वाली श्रेणी में प्रदूषण का स्तर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed