{"_id":"630a2b6a9ce2ef6c7842cc17","slug":"chance-of-rain-in-jammu-kashmir-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Updates: जम्मू कश्मीर में कल बारिश के आसार, मौसम साफ रहने बढ़ी उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Updates: जम्मू कश्मीर में कल बारिश के आसार, मौसम साफ रहने बढ़ी उमस
Sat, 27 Aug 2022 08:04 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 27 Aug 2022 08:04 PM IST
सार
जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 33.5 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह में 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जम्मू में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू समेत कई जिलों में मौसम साफ रहने से तपिश के साथ उमस बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती सकती है। जम्मू में शनिवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को सीधी धूप में पसीने छूट रहे थे।
विज्ञापन
यहां दिन में आर्द्रता (उमस) का प्रतिशत 76 रहने से गर्मी का अधिक अहसास हुआ। जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 33.5 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में तापमान 29.0, बटोत में 27.3, कटड़ा में 28.0 और भद्रवाह में 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
श्रीनगर में अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री, पहलगाम में 26.5 और गुलमर्ग में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।