{"_id":"646129817b6646450c08eab5","slug":"chance-of-rain-in-jammu-and-kashmir-today-better-weather-n-kashmir-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में आज बारिश की संभावना, कश्मीर में मौसम सुहावना, जम्मू में तपिश बढ़ने से बाजार खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में आज बारिश की संभावना, कश्मीर में मौसम सुहावना, जम्मू में तपिश बढ़ने से बाजार खाली
Mon, 15 May 2023 01:50 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 15 May 2023 01:50 AM IST
सार
मौसम साफ रहने से गर्मी का बाजारों पर भी असर दिखने लगा है। दिन के समय कई सड़कें सूनी नजर आने लगी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार सोमवार को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन लगभग मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
जम्मू में गर्मी से बचने के लिए केनाल में नहाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है। जम्मू में भी शनिवार रात को मौसम ने करवट बदली थी, लेकिन रविवार को तपिश का अहसास बढ़ा है। यहां कुछ समय से दिन का पारा 36 से 39 डिग्री के बीच चल रहा है।
विज्ञापन
मौसम साफ रहने से गर्मी का बाजारों पर भी असर दिखने लगा है। दिन के समय कई सड़कें सूनी नजर आने लगी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार सोमवार को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन लगभग मौसम साफ रहेगा। 18 मई को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
जम्मू में रविवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाए। दोपहर को बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। तेज धूप के कारण पसीने छूट रहे हैं। गर्मी बढ़ने का रविवार की संडे मार्केट पर भी असर दिखा। शहर के अधिकांश बाजारों में दिन के समय खरीदारों की कम भीड़ रही।
विज्ञापन
लोग जरूरी खरीदारी के लिए अब शाम को बाहर निकलने को तवज्जो दे रहे हैं। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 36.5 और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 25.0, बटोत में 26.5, कटड़ा में 33.0 और भद्रवाह में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में ठंडी हवाओं का अहसास जारी है। यहां दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 23.2, पहलगाम में 18.0 और गुलमर्ग में 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।