फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   chamber election, jammu

Jammu News: किसके सिर सजेगा चैंबर का ताज, फैसला आज

विज्ञापन
chamber election, jammu
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू संभाग में उद्योग एवं वाणिज्य क्षेत्र के सबसे बड़े संगठन चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू के रविवार को रायल पार्क ग्रेटर कैलाश में चुनाव होंगे। इससे पहले सुबह नौ बजे चैंबर की सामान्य समिति की बैठक होगी, जिसके बाद प्रधान, वरिष्ठ उप प्रधान, कनिष्ठ उप प्रधान, महासचिव, सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी, जो शाम पांच बजे तक चलेगी। इसी दिन मतगणना से नतीजे घोषित किए जाएंगे। नई टीम का चैंबर संविधान के तहत दो साल का कार्यकाल होगा।
इस बार प्रधान, कनिष्ठ उप प्रधान और कोषाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों में सीधी टक्कर होगी, जबकि वरिष्ठ उप प्रधान, महासचिव और सचिव के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होगा। प्रधान पद के लिए अरुण गुप्ता और राकेश गुप्ता मैदान में हैं। अरुण गुप्ता गत टीम के प्रधान रहे हैं। इसके अलावा वह 2012-2014 और 2014-17 में महासचिव पद पर रहे थे। इसी तरह पूर्व प्रधान राकेश गुप्ता 2014 से 2017 और 2017-2021 तक प्रधान रहे। वरिष्ठ उप प्रधान पद के लिए अनिल गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता और सुरेंद्र महाजन मैदान में हैं। इनमें त्रिकोणीय मुकाबला होगा। कनिष्ठ उपप्रधान के लिए राजीव गुप्ता और आशु गुप्ता के बीच टक्कर होगी। महासचिव पद के लिए मनीश गुप्ता, दीपक अग्रवाल और अजय लंगर के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। सचिव पद के लिए राजेश गुप्ता, राज गुप्ता और मुकेश गुप्ता के बीच भी त्रिकोणीय मुकाबला रहेगा। कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेश गुप्ता और मानिक गुप्ता में सीधी टक्कर रहेगी। रायल पार्क में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव करवाए जाएंगे। चुनाव प्रधान शिव प्रताप ने बताया कि चुनाव को सफल रूप से संपन्न करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी की गई हैं।
विज्ञापन



अंतिम दिन प्रचार में झोंकी ताकत
चैंबर चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने शनिवार अंतिम दिन प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंकी। जम्मू-कश्मीर में अनाज की सबसे बड़ी मंडी वेयर हाउस सहित अन्य बाजारों में उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ वोटरों के पास पहुंचे। रायल पार्क में चुनाव को लेकर रविवार सुबह से ही गहमागहमी शुरू हो जाएगी। दोपहर को अधिक संख्या में वोटरों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



2800 से अधिक मतदाता योग्य करार
चैंबर चुनाव के लिए इस बार 2816 मतदाताओं को मतदान के लिए योग्य करार दिया गया है। पिछले चुनाव में 2210 ही मतदाता थी, जिससे 606 नए मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है। इसमें 2500 तक मतदाताओं के मतदान प्रक्रिया में शामिल होने की उम्मीद है। नए मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed