फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   chalan

दो दिन में 250 वाहन जब्त, 500 से ज्यादा के कटे चालान

विज्ञापन
chalan
जम्मू। वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसएनपी) को लेकर जम्मू पुलिस एक्शन में आ गई है। दो दिन में 250 वाहनों को जब्त करने के साथ ही 500 से ज्यादा के चालान काटे हैं। श्रीअमरनाथ यात्रा से पहले सभी वाहनों को एचएसएनपी से लैस करने का लक्ष्य रखा गया है। जम्मू-कश्मीर में करीब दो लाख वाहनों में अभी तक नई नंबर प्लेट नहीं लगी है।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से अमरनाथ यात्रा से पहले सभी वाहनों पर एचएसएनपी प्लेट लगाने के आदेश दिए गए हैं। इसी के तहत सभी पुलिस थाना क्षेत्रों में बिना एचएसएनपी के वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दो दिन के भीतर 250 वाहनों को जब्त करने के साथ ही 500 से ज्यादा के चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में 16.5 वाहन पंजीकृत
जम्मू कश्मीर में कुल 16.5 लाख वाहन परिवहन विभाग के पास पंजीकृत हैं। इनमें से अब भी 2 लाख ऐसे वाहन हैं, जिनके पास हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नही हैं। इन वाहन चालकों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। जम्मू जिले में 16 जून को 113 वाहनों को बिना हाई सिक्योरिटी प्लेट के जब्त कर लिया गया। जबकि 285 वाहनों के चालान काटे गए। 17 जून को 120 वाहनों को जब्त करने के साथ ही 300 के चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाना अपराध है। ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस परिवहन विभाग और सरकार के आदेश पर कार्रवाई कर रही है। लोगों को चाहिए कि वह आदेश का पालन करें। अमरनाथ यात्रा से पहले ऐसे सभी वाहनों पर उक्त नंबर प्लेट होनी चाहिए, ताकि पुलिस को यात्रा के समय व्यवस्था बनाने में दिक्कत न हो।
- चंदन कोहली, एसएसपी जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed