फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   chalan

बिना हेलमेट वाहन चलाने पर तीन माह के लिए निलंबित होगा लाइसेंस

विज्ञापन
chalan
जम्मू। अब बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों की खैर नहीं है। एक हजार रुपये का चालान कटने के साथ ही तीन माह के लिए ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित होगा। इसके साथ ही पिछली सीट पर बिना हेलमेट के यात्रा करने वाले भी नपेंगे। इसके लिए पांच सौ रुपये जुर्माना होगा। वहीं, दूसरी बार दोपहिया वाहन चलाते समय पकड़े जाने पर 15 सौ रुपये अदा करने पड़ेंगे। यह फरमान यातायात पुलिस ने जारी किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस मुख्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि बिना हेलमेट के चालक का एक हजार रुपये का चालान कटेगा और साथ ही उसका ड्राइविंग लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित होगा। पिछली सीट पर बिना हेलमेट की सवारी बैठाने पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा। यदि वह दूसरी बार बिना हेलमेट के पकड़ा जाता है तो यह जुर्माना 500 की जगह 1500 रुपये लगेगा। यातयात पुलिस का कहना है कि दोपहिया वाहन चालकों को चाहिए कि वह वाहन चलाते समय सुरक्षित रहें और अपने साथ वाले को भी सुरक्षित रखें। चालक बड़े जुर्माने को चुकाने से बचें। सिर्फ बचत ही नहीं करें, बल्कि अपनी जान को भी सुरक्षित रखें।
विज्ञापन

रोज कटते हैं औसतन पांच हजार से ज्यादा चालान
जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में रोजाना हेलमेट नहीं पहनने पर औसतन चार से पांच हजार चालान कटते हैं। यहीं नहीं, दोपहिया वाहन की पिछली सीट पर हेलमेट न पहनना तो आम है। यातयात पुलिस ने पिछले पांच माह से लगातार पिछली सीट पर बैठने वाले को हेलमेट पहनने के लिए और इस पर लगने वाले जुर्माने के संदर्भ में जागरूक किया है, लेकिन कोई संज्ञान नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed