फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chadi Yatra leaves for Kaunsar Nag

कौंसर नाग के लिए छड़ी यात्रा रवाना

विज्ञापन
Chadi Yatra leaves for Kaunsar Nag
रियासी। जिला के दुर्गम क्षेत्र और कश्मीर के जिला शोपियां के साथ लगते धार्मिक स्थल कौंसर नाग के लिए मंगलवार को छड़ी यात्रा रवाना हुई। बारादरी स्थित राम मंदिर से रामशरण दास महाराज के नेतृत्व में छड़ी यात्रा नगर के आप शंभु महादेव मंदिर तक पहुंची, जहां पूजन कर यात्रा में शामिल कमेटी के सदस्य बाजार से होते हुए बस अड्डे पर पहुंचे। छड़ी यात्रा को तहसीलदार मुंशी राम ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौराना पूरा इलाका भगवान भोलेनाथ और जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा है।
विज्ञापन

यात्रा में टाकन दास मदन ठाकुर अन्य शामिल रहे। छड़ी यात्रा को सलाल, अरनास, दरमाड़ी व माहौर में रोका गया, जहां स्थानीय मंदिरों में पूजा की गई। यात्रा में ज्यादा लोगों को जाने की अनुमति नहीं दी गई है। चंद लोग कौंसर नाग की पवित्र झील में स्नान करेंगे और उसके बाद वापसी होगी। मंगलवार को यात्रा में शामिल लोग सुंगड़ी में रुकेंगे, जहां से आगे का सफर पैदल शुरू होगा। बीते वर्ष भी कोविड के कारण यात्रा में ज्यादा लोगों को जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। इस वर्ष भी बिना किसी धूमधाम के छड़ी यात्रा को निकाला गया। भगवान भोलेनाथ और जय श्री राम के जयघोष के साथ यात्रा रवाना हुई। मौके पर एसएचओ विजय शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed