{"_id":"ea496a5ba75a1e4ba5e244b13bb879ee","slug":"chadi-mubarak-heads-towards-amarnath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज अमरनाथ गुफा के लिए रवाना होगी छड़ी मुबारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज अमरनाथ गुफा के लिए रवाना होगी छड़ी मुबारक
Updated Tue, 05 Aug 2014 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रा 2014 के मद्देनजर पारंपरिक छड़ी मुबारक यात्रा दशनामी अखाड़े से आज सुबह आठ बजे शुरू होगी। छड़ी मुबारक महंत दीपेंद्र गिरि के संरक्षण में सैकड़ों साधु और संतों के अलावा श्रद्धालुओं के साथ देर शाम को पहलगाम पहुंचेगी। कल छड़ी मुबारक चंदनबाड़ी में रुकेगी और रक्षाबंधन के दिन छड़ी मुबारक के पवित्र अमरनाथ गुफा में पहुंचने के साथ विशेष पूजा अर्चना होगी।
विज्ञापन
आज सुबह छड़ी मुबारक पहले दुर्गा नाग मंदिर के बाद सूर्यायार शिव मंदिर पहुंचेगी। जहां पर छड़ी पूजन के कार्यक्रम संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके बाद छड़ी मुबारक पहलगाम की तरफ रवाना होगी। इस दौरान रास्ते में छड़ी मुबारक को बीजबिहाड़ा शिव मंदिर के अलावा मार्तंड मंदिर मट्टन में भी ले जाया जाएगा। महंत दीपेंद्र गिरी ने छड़ी मुबारक यात्रा से संबंधित दशनामी अखाड़े की तैयारियों मंगलवार को अंतिम रूप दे दिया।
विज्ञापन
श्रीनगर से पहलगाम की तरफ छड़ी मुबारक की रवानगी के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दशनामी अखाड़ा चौक में सीआरपीएफ के अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा छड़ी मुबारक यात्रा के दौरान भी पुलिस के दस्ते तैनात रहेंगे।
विज्ञापन