फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Century Financial to build three hotels and one complex in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर : सेंचुरी फाइनेंशियल घाटी में बनाएगा तीन होटल और एक कॉम्प्लेक्स, दुबई में करार

Sat, 08 Jan 2022 01:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 08 Jan 2022 01:56 AM IST
सार

दुबई में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की मौजूदगी में सरकार के साथ 100 मिलियन डालर निवेश का करार। कंपनी के मालिक बाल कृष्ण मूल रूप से डोडा जिले के।

विज्ञापन
Century Financial to build three hotels and one complex in Jammu and Kashmir
दुबई में एलजी मनोज सिन्हा... फाइल चित्र - फोटो : ani

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में सेवा एवं पर्यटन उद्योग के विकास के लिए सरकार ने सऊदी अरब अमीरात की कंपनी सेंचुरी फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ 100 मिलियन डॉलर निवेश का करार किया है। इसके तहत प्रदेश में तीन होटल और एक व्यावसायिक व आवासीय कांप्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में दुबई में शुक्रवार को हुए विशेष समारोह में करार पर हस्ताक्षर किए गए। सेंचुरी कंपनी के मालिक बाल कृष्ण मूल रूप से डोडा जिले के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


करार पर हस्ताक्षर प्रमुख सचिव उद्योग रंजन प्रकाश ठाकुर और बाल कृष्ण ने किए। इस दौरान दुबई में भारत के कौंसुल जनरल अमन पुरी और सऊदी अरब अमीरात के कारोबारी, निवेशक, उद्यमी आदि मौजूद थे। इस मौके पर उप राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हम इस बात से प्रसन्न हैं कि यहां के बड़े औद्योगिक घरानों और कारोबारी समूहों ने प्रधानमंत्री के विजन को पूरा करने में अपना समर्थन
विज्ञापन

दिया है।

वैश्विक कारोबार व उद्योग जगत जम्मू-कश्मीर में उपलब्ध मौकों का लाभ लेने को उत्सुक है। कहा कि वैश्विक महामारी के बाद भी केंद्र शासित प्रदेश में न तो सामाजिक व नीतिगत सुधारों और ना ही आधारभूत संरचनाओं से जुड़े प्रोजेक्टों का पहिया रुका। उन्होंने बाल कृष्ण को उन्हें गृह क्षेत्र को सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबार के लिए सबसे सुरक्षित प्रदेश, निवेश करने का भी सही मौका: रंजन
प्रमुख सचिव उद्योग रंजन प्रकाश ठाकुर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर कारोबार करने के लिए देश के सबसे सुरक्षित स्थानों में से एक है, जहां निवेश करने वालों
को आकर्षक प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ अन्य प्रदेशों की तुलना में बेहतर मिल पाता है। यहां निवेश की अपार संभावनाएं हैं और यह निवेश का सही मौका है।

गृह प्रदेश में योगदान का सपना हुआ साकार: बाल कृष्ण
सेंचुरी कंपनी के मालिक बाल कृष्ण ने कहा कि गृह प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण योगदान करना उनका सपना था जो आज साकार होता दिख रहा है। उन्होंने मौका देने के लिए प्रदेश सरकार के प्रति आभार भी जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed