जम्मू कश्मीर में बहुउद्देश्यीय पॉवर प्रोजेक्ट की स्थापना कराएगी केंद्र सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ जिले के उज्ज दरिया पर प्रस्तावित रियासत की पहली बहुउद्देशीय पनबिजली परियोजना पूरे एक दशक बाद ठंडे बस्ते से बाहर आई है। केंद्र ने उज्ज प्रोजेक्ट पर नजरे इनायत करना शुरू कर दी है। हाल के दिनों में ही प्रोजेक्ट को केंद्र से लगातार मानीटर किया जा रहा है।
पर्यावरण से लेकर आर्थिक और स्थानीय जीवन से जुड़ी क्लीयरेंस लेने के लिए कवायद तेज कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर स्टेट पॉवर डेवलपमेंट कारपोरेशन के पास अधर में लटके प्रोजेक्ट की तकनीकी कसरत बेहद धीमी गति से चल रही थी, जिसे अचानक से तेज कर दिया गया है।
उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार इनवायरनमेंट इंपैक्ट असेसमेंट और इकोनॉमिक मैनेजमेंट प्लान के पहलुओं पर जोरशोर से काम चल रहा है। पर्यावरण और स्थानीय आबादी पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन हो चुका है, अब केवल स्थानीय लोगाें को विश्वास में लेने की प्रक्रिया बची है, जिसे पूरा करने के लिए कोशिशें तेज हो गई हैं। दशकों पुरानी इस परियोजना को इकोनॉमिक इंपैक्ट असेसमेंट के लिए वर्ष 2006 में नोटिफाई किया गया था।
3 हजार करोड़ से भी अधिक राशि खर्च होगी
212 मेगावाट क्षमता की पनबिजली परियोजना पर 3 हजार करोड़ से भी अधिक राशि खर्च होनी है। राज्य में यह पहली बहुउद्देशीय पनबिजली परियोजना है, जिससे 212 मेगावाट बिजली के अलावा पेयजल आपूर्ति और लगभग 16 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई का पानी मिल सकेगा।
प्रोजेक्ट के लिए पानी रोका जाएगा, जिससे 41 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र प्रभावित होगा। प्रोजेक्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्र से इस प्रोजेक्ट को लेकर अचानक रुचि बढ़ गई है।
इकोनॉमिक इंपैक्ट असेसमेंट और इकोनॉमिक मैनेजमेंट प्लान की कवायद जोरशोर से चल रही है। वहीं जम्मू-कश्मीर स्टेट पॉवर कारपोरेशन के एक अधिकारी ने बताया कि प्रोजेक्ट कई वर्षों से अधर में लटका हुआ है, जिसे अब अचानक गति मिली है।