फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Centre asks Jammu and Kashmir to submit detailed proposal for relief package

केंद्र ने बाढ़ पीड़ितों के लिए नया प्रस्ताव मांगा

Sun, 25 Jan 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 25 Jan 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
Centre asks Jammu and Kashmir to submit detailed proposal for relief package

केंद्र ने रियासत सरकार से बाढ़ पीड़ितों के राहत एवं पुनर्वास के लिए नए सिरे से प्रस्ताव तैयार कर मांगा है। रियासती सरकार को इस प्रस्ताव को जल्द भेजने को कहा गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बाढ़ राहत पैकेज पर स्थिति स्पष्ट करते हुए राज्यपाल को पत्र भेजा है। साथ ही बाढ़ पीड़ितों के राहत एवं पुनर्वास के लिए 2926.11 करोड़ रुपये की राशि पर जल्द फैसला लिए जाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन


 केंद्र द्वारा क्षतिग्रस्त ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए 41033.45 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को नए सिरे से तैयार करने को कहा गया है। राज्यपाल ने मुख्य सचिव को सभी विभागों से जल्द प्रस्ताव तैयार कराने को कहा है ताकि इसे केंद्र को भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल एन एन वोहरा की ओर से इस संदर्भ में केंद्रीय गृह सचिव से निजी तौर पर बात की गई और 11 अक्तूबर 2014 को  रियासती सरकार की ओर से भेजे गए 43959.56 करोड़ के बाढ़ राहत पैकेज पर जल्द फैसले लेने की जरूरत बताई।


शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यपाल को बताया कि कुछ दिनों में राहत पैकेज के पहले घटक पर फंड मुहैया करवाने पर फैसला ले लिया जाएगा। मगर जहां तक दूसरे घटक के पैकेज की बात है तो इसके लिए राज्य सरकार को क्षतिग्रस्त ढांचे जिसका पुनर्निर्माण किया जाना है, का विस्तृत प्रस्ताव तैयार करना भेजना होगा।

राज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री से पहले घटक के पैकेज के तहत 2926.11 करोड़ की राशि को जल्द जारी करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed