{"_id":"389cb87b80112d6278b61a4fd60e03a1","slug":"centre-asks-jammu-and-kashmir-to-submit-detailed-proposal-for-relief-package-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने बाढ़ पीड़ितों के लिए नया प्रस्ताव मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र ने बाढ़ पीड़ितों के लिए नया प्रस्ताव मांगा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 25 Jan 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र ने रियासत सरकार से बाढ़ पीड़ितों के राहत एवं पुनर्वास के लिए नए सिरे से प्रस्ताव तैयार कर मांगा है। रियासती सरकार को इस प्रस्ताव को जल्द भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बाढ़ राहत पैकेज पर स्थिति स्पष्ट करते हुए राज्यपाल को पत्र भेजा है। साथ ही बाढ़ पीड़ितों के राहत एवं पुनर्वास के लिए 2926.11 करोड़ रुपये की राशि पर जल्द फैसला लिए जाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
केंद्र द्वारा क्षतिग्रस्त ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए 41033.45 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को नए सिरे से तैयार करने को कहा गया है। राज्यपाल ने मुख्य सचिव को सभी विभागों से जल्द प्रस्ताव तैयार कराने को कहा है ताकि इसे केंद्र को भेजा जा सके।
विज्ञापन
राज्यपाल एन एन वोहरा की ओर से इस संदर्भ में केंद्रीय गृह सचिव से निजी तौर पर बात की गई और 11 अक्तूबर 2014 को रियासती सरकार की ओर से भेजे गए 43959.56 करोड़ के बाढ़ राहत पैकेज पर जल्द फैसले लेने की जरूरत बताई।
शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यपाल को बताया कि कुछ दिनों में राहत पैकेज के पहले घटक पर फंड मुहैया करवाने पर फैसला ले लिया जाएगा। मगर जहां तक दूसरे घटक के पैकेज की बात है तो इसके लिए राज्य सरकार को क्षतिग्रस्त ढांचे जिसका पुनर्निर्माण किया जाना है, का विस्तृत प्रस्ताव तैयार करना भेजना होगा।
राज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री से पहले घटक के पैकेज के तहत 2926.11 करोड़ की राशि को जल्द जारी करने का आग्रह किया है।