फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   central zoo authority has approved national lavel zoo in jammu

जम्मू में भी दिल्ली की तर्ज पर बनेगा चिड़ियाघर

Wed, 04 Nov 2015 10:59 AM IST
Updated Wed, 04 Nov 2015 10:59 AM IST
विज्ञापन
central zoo authority has approved national lavel zoo in jammu

करीब दस साल की खींचतान के बाद केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने जम्मू में राष्ट्रीय स्तर के चिड़ियाघर बनाने को मंजूरी दे दी है। तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस इस चिड़ियाघर में 100 प्रजातियों के 400 से अधिक पशु-पक्षी होंगे।

विज्ञापन


इसे नगरोटा के खानपुर में बनाया जाएगा। मुंबई में चिड़ियाघर बनाने की योजना तैयार करने वाली कंपनी की मदद से इसे तैयार किया जाएगा। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की मंजूरी मिलने के बाद इस प्रस्ताव को राज्य कैबिनेट के पास भेजा गया है।
विज्ञापन


एक प्रस्ताव केंद्रीय वन्यजीव मंत्रालय को भी भेजा गया है। नगरोटा के खानपुर में 169 हेक्टेयर वन भूमि पर यह बनेगा। इसमें से 67 हेक्टेयर पर चिड़ियाघर और 102 हेक्टेयर पर सफारी होगी। कुल 77 करोड़ 37 लाख रुपये खर्च करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह चिड़ियाघर दिल्ली, कोलकाता और मुंबई की तर्ज पर देश का सबसे बेहतर चिड़ियाघर होगा। क्षेत्रीय वन्यजीव वार्डन अश्विनी गुप्ता का कहना है कि 2400 आरएफटी की फेसिंग का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द अन्य कार्य भी शुरू होंगे।

यह होंगी विशेषताएं

central zoo authority has approved national lavel zoo in jammu

चिल्ड्रेन प्लाजा, स्कलप्चर गार्डन, ट्री शेल्टर, एडवेंचर गार्डन, एजूकेशन सेंटर, चलने के लिए नेचुरल और पक्का रास्ता, रिफ्रेशमेंट एरिया, कैफेटेरिया, आटोमेटिक गेट प्लाजा (प्रवेश और निकास), बैटरी आपरेटेड व्हीकल आदि सुविधाएं होंगी। खाने-पीने के बेहतरीन व्यंजन मिलेंगे। करीब 100 अधिकारी और कर्मचारी होंगे जो आपस में वॉकी टॉकी के जरिए कनेक्ट रहेंगे।

पशु-पक्षियों का लगेगा मेला
पशु-पक्षियों के एक दर्जन एनक्लोजर होंगे। हिरन की आठ प्रजातियों के 117 जीव, 11 प्रजातियों के शेर, चीता, जंगली बिल्ली और मांस खाने वाले 53 जीव, दस सर्वाहारी जानवर, आठ सुअर, स्तनधारी प्रजाति के 12, सरीसृप प्रजाति के 10, 12 प्रजातियों के 109 पक्षी, 9 प्रजातियों के 31 तीतर पक्षी, 30 जलीय पक्षी, 25 स्टार्क क्रेन देखने को मिलेंगे।

एक साल में 90 लाख पर्यटकों को खींचने का लक्ष्य
प्रवेश के लिए 25 रुपये की टिकट होगी। 10 रुपये पार्किंग चार्ज होगा। एजूकेशन सेंटर के लिए 150 रुपये, बैटरी व्हीकल आपरेट करने के लिए 50, बच्चों के लिए प्ले ग्राउंड 50 और एडवेंचर गार्डन के लिए 100 रुपये का शुल्क होगा। विभाग ने एक साल में 90 लाख पर्यटकों का लक्ष्य निर्धारित किया है। श्री माता वैष्णो देवी में हर साल एक करोड़ के आसपास श्रद्धालु पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed