{"_id":"64b5a91d0fd6d83e5a0a99fe","slug":"central-sanskrit-university-jammu-news-c-10-jam1008-163468-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्राथमिक चिकित्सा व जीवन रक्षक तकनीक सीखेंगे 104 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्राथमिक चिकित्सा व जीवन रक्षक तकनीक सीखेंगे 104 विद्यार्थी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय कोट भलवाल में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को आगाज हुआ। आयोजन एचजी, सीडी और एसडीआरएफ जम्मू-कश्मीर निदेशालय के निर्देश पर किया गया। नागरिक सुरक्षा जम्मू की उप नियंत्रक डीएसपी अनीता पवार मुख्य अतिथि रहीं। शिविर में 104 विद्यार्थी प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदा के दौरान प्राथमिक चिकित्सा व आग लगने, सांप काटने, दम घुटने, अन्य बुनियादी जीवन रक्षक तकनीक और निवारक उपायों पर ज्ञान बढ़ाएंगे।
डीएसपी अनिता पवार ने नागरिक सुरक्षा की भूमिका और प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। नागरिक सुरक्षा के मुख्य वार्डन परमजीत कुमार ने नागरिक सुरक्षा संगठन में वार्डन की भूमिका पर प्रकाश डाला। अंत में प्रोफेसर जोगिंदर दीक्षित ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। यहां डिप्टी चीफ वार्डन आर विजय मगोत्रा, प्रो. ऋषि राज, डॉ. हरि ओम, सब इंस्पेक्टर राम दयाल सैनी, कैप्टन राजिंदर कुमार और कैप्टन पुरुषोत्तम कुमार मौजूद थे।