फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   central home secretary came to jammu

यादों को ताजा करने घाटी आएंगे गृह सचिव

Sat, 31 Jan 2015 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 31 Jan 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
central home secretary came to jammu

रियासी में बतौर एसडीएम रहे केंद्रीय गृह सचिव अनिल गोस्वामी रविवार को अपनी पुरानी यादों को ताजा करने के लिए रियासी आएंगे। यहां स्थानीय लोगों, नेताओं और सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे। गोस्वामी इसी वर्ष जून माह की 30 तारीख को रिटायर हो रहे हैं।

विज्ञापन


बतौर प्रशासक उनकी पहली पोस्टिंग रियासी में एसडीएम के पद की थी। हालांकि उनकी सिविल प्रशासनिक सेवा पास करने के बाद पहली तैनाती पर्यटन विभाग में थी। यहां वह उप सचिव थे। इसके बाद वह रियासी में एसडीएम बनकर आए।
विज्ञापन


आईएएस बनने के बाद वह 1 अगस्त 1980 को पर्यटन विभाग में उप सचिव तैनात हुए थे। इसके बाद 1 अक्तूबर 1981 को वह रियासी में एसडीएम बने। इस माह जून को रिटायर होने जा रहे है। बताया जा रहा है कि बतौर प्रशासक एसडीएम रहने के बाद वह रियासी में पुराने लोगों से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां अपनी पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आज वह रियासी पहुंचेंगे और रात को यहीं पर रुकेंगे। गोस्वामी के दौरे को लेकर पुलिस ने भी कड़ी तैयारियां की हैं। रियासी के एएसपी संजय सिंह ने बताया कि गृह सचिव के दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी की गई है। वह यहां लोगों से मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed