{"_id":"597e2e824f1c1b9b508b4828","slug":"central-govt-team-reaches-srinagar-to-inspect-works-by-pm-package","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम विकास पैकेज के अंतर्गत हो रहे कामों की समीक्षा के लिए श्रीनगर पहुंची केंद्र की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम विकास पैकेज के अंतर्गत हो रहे कामों की समीक्षा के लिए श्रीनगर पहुंची केंद्र की टीम
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
पीएम पैकेज के कामों की समीक्षा
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की एक अंतर विभागीय टीम गृह सचिव राजीव महर्षि की अगुवाई में रविवार को श्रीनगर पहुंची। टीम प्रधानमंत्री डेवलपमेंट पैकेज के अंतर्गत चलने वाले कार्यों के बारे में समीक्षा करेगी। रियासत के लिए कुल 80 हजार करोड़ रुपये का पैकेज घोषित किया गया था। इसमें से केंद्र सरकार ने 36 हजार करोड़ रुपये कार्यों के लिए स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय टीम में गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण, मानव संसाधन विकास, युवा मामले व खेल, कृषि व परिवार कल्याण, पर्यटन, शहरी विकास, रक्षा, कपड़ा, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, वित्त, बिजली, ग्रामीण विकास, जल संसाधन, नई और नवीनीकरण ऊर्जा, कौशल विकास और राष्ट्रीय कार्यक्रम के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय दल मुख्य सचिव बीबी व्यास की अगुवाई में राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श करने के साथ ही पीएमडीपी और अन्य प्रमुख विकास परियोजनाओं के तहत परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेगा। टीम इन परियोजनाओं के निष्पादन में आने वाली बाधाओं और काम को तेज करने के बारे में भी चर्चा करेगी।
विज्ञापन