फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   central government should ask president to apply reservation for general category in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर में मिले सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण, राष्ट्रपति करें केंद्र के फैसले को लागू:रैना

Wed, 09 Jan 2019 07:36 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 09 Jan 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
central government should ask president to apply reservation for general category in jammu kashmir
Ravindra Raina - फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने सामान्य वर्ग के गरीबों को दस फीसदी आरक्षण के मोदी सरकार के फैसले को देश के इतिहास में ऐतिहासिक फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि रियासत में अनुच्छेद 370 लागू हैं। ऐसे में राष्ट्रपति केंद्र सरकार के फैसले को जम्मू-कश्मीर में लागू करने का आदेश जारी करें।
विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में बुधवार को पत्रकार वार्ता में रैना ने कहा कि लोकसभा में बिल भारी बहुमत से पारित हो चुका है और राज्यसभा में पारित होने के बाद यह कानून बन जाएगा। प्रधानमंत्री ने सामान्य जातियों से पिछले लोकसभा चुनाव में किए वादे को पूरा किया है, जिससे देश के करोड़ों लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति हुई है। जन हित में उठाए गए मोदी सरकार के कदम का विरोध करने का दम विपक्ष में नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में जम्मू-कश्मीर के सामान्य वर्ग के गरीब लोगों को भी आरक्षण का लाभ मिले। इसके लिए राष्ट्रपति और राज्यपाल को आदेश लागू करना होगा। कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए देश व यहां के संसाधनों को लूटने का काम किया है। देश से जो लोग प्यार करते हैं उनके लिए मोदी सरकार में अच्छे दिन चल रहे हैं और चलते रहेंगे। कांग्रेसियों के कभी अच्छे दिन नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में रैना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की सरकार आएगी। इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, प्रवक्ता प्रिया सेठी, जिला अध्यक्ष ग्रामीण ओमी खजूरिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed