जम्मू-कश्मीर में सड़कों के लिए केंद्र ने जारी किए 2800 करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर राज्य में नई सड़कों के समतलीकरण के लिए केंद्र से 2800 करोड़ रुपये की राशि मिल गई है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इस राशि से अगले मार्च महीने तक सड़कों को समतल करने का काम पूरा किया जाएगा।
समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए इस आशय की जानकारी लोक निर्माण एवं संसदीय मामलों के मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने दी। वीरी ने दो टूक कहा सड़कों का काम न सिर्फ समय से पूरा करना होगा बल्कि गुणवत्ता और क्रियान्वयन की प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ भी कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा अफसरों सहित विभाग के अमले को अपनी कार्यक्षमता को और बढ़ाना होगा। रियासत के कई इलाके भौगोलिक मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। बेहतर रोड कनेक्टिविटी देनेे के लिए कोई कसर न छोड़ी जाए।
सड़कों के समतलीकरण के लिए होगा इस्तेमाल
मंत्री ने बैठक में मौजूद वरिष्ठ अफसरों से पीएमजीएसवाई के तीसरे चरण से लेकर दसवें चरण तक की सड़कों की डीपीआर की जानकारी भी हासिल की। उन्होंने कहा सर्दी के सीजन में चूंकि तारकोल बिछाने का काम नहीं हो पाता है, ऐसे में इस सीजन का सदुपयोग नई सड़कों के समतलीकरण के लिए करना होगा।
मंत्री को जानकारी देते हुए अफसरों ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से दो दो डीपीआर आ चुकी हैं। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार स्टेट रोड्स डेवलपमेंट अथारिटी (एसआरडीए) को सुनिश्चित करना होगा कि आडिट मास्टर शीट के अनुसार ई-पेमेंट सिस्टम को मुकम्मल किया गया है।
मंत्री ने कहा सड़कों का निर्माण करने के साथ ही सड़कों को सुंदर बनाने भी जोर दिया जाए।