केंद्र ने 17 लाख रिफ्यूजियों से किया धोखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 लाख पीओके और पांच लाख छंब के रिफ्यूजियों का भविष्य अंधेरे में है। इसी को लेकर 9000 करोड़ रुपये का पैकेज बनाकर भाजपा की केंद्र सरकार के पास भेजा गया था। जिसके मंजूरी होने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन केंद्र सरकार ने उनके साथ धोखा किया और पैकेज को नामंजूर कर दिया।
अब भाजपा नेता गलत बयानबाजी करके गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उनके पास केंद्र सरकार की तरफ से भेजा गया पैकेज की नामंजूरी का दस्तावेज मौजूद है। यह जानकारी बुधवार को एसओएस इंटरनेशनल के चेयरमैन राजीव चुन्नी ने दी।
राजीव चुन्नी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने 17 लाख रिफ्यूजियों से समर्थन मांगा था। भाजपा ने उनको सभी अधिकार दिलवाने का वादा किया था। इसी को देखते हुए उन्होंने लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार को भी हटा दिया और भाजपा के उम्मीदवारों का पूरा समर्थन दिया।
नौ हजार करोड़ के पैकेज को किया नामंजूर
लेकिन सरकार बनने के बाद केंद्र सरकार ने उनकी सुध नहीं ली है। पुनर्वास के लिए उनकी तरफ से भेजे गए 9000 करोड़ रुपये के पैकेज को केंद्र सरकार ने नामंजूर कर दिया है, जबकि भाजपा के नेता अविनाश राय खन्ना बयान दे रहे हैं कि केंद्र सरकार के पास 9000 करोड़ का पैकेज का मामला अभी विचाराधीन है।
इससे साफ पता चलता है कि अविनाश राय खन्ना लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार पहले पश्चिमी पाकिस्तान के रिफ्यूजियों को बसाने की बात कर रही है और वे इसका पूरी तरह से समर्थन करते हैं, लेकिन उनके साथ किए वादे भी पूरे किए जाएं।
पीओके और छंब के रिफ्यूजी इस धोखे को किसी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। 17 लाख रिफ्यूजी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएंगे। जम्मू प्रांत की 37 में 25 विधानसभा सीटों पर उनकी सख्त पकड़ है। उनके समुदाय के लोग घर-घर जाकर भाजपा के धोखे की जानकारी देंगे।