{"_id":"65df44cfa6d8252e060aade2","slug":"central-government-bans-jammu-kashmir-muslim-conference-jk-sumji-and-bhat-organization-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"JK: सरकार ने दो और संगठनों पर लगाया बैन, शाह बोले- गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल शख्स को भुगतने होंगे परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JK: सरकार ने दो और संगठनों पर लगाया बैन, शाह बोले- गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल शख्स को भुगतने होंगे परिणाम
Wed, 28 Feb 2024 08:06 PM IST
श्याम जी.
पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 28 Feb 2024 08:06 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर में दो और गुटों मुस्लिम कॉन्फ्रेंस जे-के (सुमजी गुट) और मुस्लिम कॉन्फ्रेंस जे-के (भट गुट) पर बैन लगा दिया है। इससे पहले सरकार ने जम्मू कश्मीर के संगठन जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध लगाया था।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुस्लिम कॉन्फ्रेंस जे-के (सुमजी गुट) और मुस्लिम कॉन्फ्रेंस जे-के (भट गुट) को प्रतिबंधित समूह घोषित किया गया है। मुस्लिम कॉन्फ्रेंस जे-के के दो गुटों पर सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद अमित शाह ने कहा, 'उनकी गतिविधियां राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता के खिलाफ थी। अमित शाह का कहना है कि गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन
इससे पहले गृह मंत्रालय ने अगले पांच वर्षों के लिए जम्मू कश्मीर के संगठन जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध लगाया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए इसकी पुष्टि की थी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा था, 'आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सरकार ने जमात-ए-इस्लाम पर प्रतिबंध पांच साल के लिए बढ़ा दिया है।'
विज्ञापन