फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   central election commission to visit jammu kashmir to make strategy for conducting loksabha eletions

जम्मू-कश्मीर में चुनाव आयोग के दौरे की चर्चाओं का बाजार गर्म, आज सम्मानित होंगे युवा मतदाता

Fri, 25 Jan 2019 12:35 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 25 Jan 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
central election commission to visit jammu kashmir to make strategy for conducting loksabha eletions
भारत निर्वाचन आयोग - फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव करवाए जाएं। इसकी संभावनाओं को तलाशने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के 27 जनवरी को रियासत का दौरा करने की चर्चाओं का बाजार गर्म है। 
विज्ञापन


हालांकि रियासत के उपमुख्य चुनाव अधिकारी अनिल सलगोत्रा के अनुसार चुनाव आयोग की टीम के दौरे का अभी शेड्यूल नहीं पहुंचा है। इतना स्पष्ट है कि चुनाव आयोग की टीम राज्य दौरे पर आएगी। टीम को ही रियासत में विधानसभा चुनाव पर अंतिम फैसला लेना है। 
विज्ञापन


वहीं, लोकसभा चुनाव की तैयारियों के अलावा सुरक्षा परिदृश्य पर भी संबंधित विभागों से चर्चा होगी। आयोग के इस मामले में फैसला आने के बाद ही चर्चाओं पर विराम लग सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज सम्मानित होंगे युवा मतदाता
रियासत में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मुख्य कार्यक्रम कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इसमें ईवीएम, वीवीपीएटी का डेमो और चुनाव सामग्री की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी शैलेंद्र कुमार युवा मतदाताओं को भी सम्मानित करेंगे। मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रहमण्यम मुख्य अतिथि रहेंगे। राज्य के मतदाताओं की सुविधा के लिए जल्द ही वोटर हेल्प लाइन नंबर 1950 भी काम करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed